सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 18 जनवरी को 464 केंद्रों पर होगी परीक्षा
Published by : ANURAG PRADHAN Updated At : 12 Jan 2026 9:00 PM
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (छठी और नौवीं) (एआइएसएसइइ)-2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है.
संवाददाता, पटना नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (छठी और नौवीं) (एआइएसएसइइ)-2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है. यह परीक्षा 18 जनवरी को पूरे देश भर के 464 केंद्रों पर पेन-पेपर मोड में आयोजित की जायेगी. पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाकर अपना आवेदन क्रमांक और पासवर्ड डालकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. प्रवेश प्रक्रिया के बाद के चरणों में पात्रता की अंतिम जांच की जायेगी. उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखने और उस पर किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करने की सलाह दी गयी है. प्रवेश पत्र डाउनलोड करने या उसमें दी गयी जानकारी में त्रुटि होने की स्थिति में, उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या aissee@nta.ac.in पर इ-मेल भी कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










