टीआरई-4 में इतने हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जुलाई में जारी होगा नोटिफिकेशन

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी
Bihar TRE-4: बिहार की सम्राट सरकार ने लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों युवाओं को गुड न्यूज दिया है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया है कि टीआरइ-4 का नोटिफिकेशन जुलाई महीने में जारी किया जाएगा.
Bihar TRE-4: बिहार में जुलाई से चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरइ-4) की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इसके तहत 20 हजार शिक्षकों की बहाली की जायेगी. शिक्षा विभाग ने इसके लिए अंतिम स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि टीआरइ-4 का नोटिफिकेशन जुलाई में हर हाल में जारी कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी आवश्यक निर्देश विभाग को दिये जा चुके हैं और तैयारी अंतिम चरण में है.
मंत्री ने इस बार भर्ती होने वाले शिक्षकों की सटीक संख्या बताने से परहेज किया, लेकिन उन्होंने कहा कि पर्याप्त और उचित संख्या में बहाली की जायेगी. माना जा रहा है कि जुलाई में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी और इसी वर्ष परीक्षा कराने की दिशा में काम होगा. शिक्षा विभाग पहले ही स्कूलों से विषयवार रिक्तियों और शिक्षकों की आवश्यकता की रिपोर्ट मंगा चुका है.
पहले 46 हजार पदों पर थी तैयारी अब यह 20 हजार हो जायेगी
शुरुआती स्तर पर टीआरइ-4 के माध्यम से करीब 46 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारी चल रही थी. लेकिन बाद में सरकार ने फेज वाइज नियुक्ति की नीति पर काम शुरू किया. इसके तहत अब हर साल 20 हजार लेकिन नियमित बहाली की योजना बनायी गयी है. अधिकारियों का कहना है कि इससे स्कूलों में विषयवार और जरूरत आधारित पदों का बेहतर आकलन हो सकेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पांच साल में एक लाख शिक्षकों की भर्ती का लक्ष्य
बिहार सरकार ने अब शिक्षक बहाली को एक नियमित प्रक्रिया बनाने की रणनीति तैयार की है. सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति करनी है. विभाग का मानना है कि एक साथ बड़ी संख्या में बहाली करने के बजाय हर साल नियमित नियुक्ति से व्यवस्था अधिक संतुलित रहेगी. नये अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा और पुराने अभ्यर्थियों को भी कई बार मौका मिल सकेगा.
इसे भी पढ़ें: दरभंगा से बक्सर तक बिछेगा सड़कों का जाल, जमीन अधिग्रहण के नियमों में हुआ बदलाव, नई मुआवजा नीति लागू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










