पुस्तक समीक्षा सत्र में रूसी उपन्यास व्हाइट नाइट्स पर हुई चर्चा

Published by : MANISH LIFE Updated At : 18 Apr 2025 12:51 AM

विज्ञापन

पटना वीमेंस कॉलेज के किताब क्लब के सहयोग से पुस्तक समीक्षा सत्र का आयोजन किया गया. इस सत्र में रूसी उपन्यास व्हाइट नाइट्स पर चर्चा की गयी, जिसे महान लेखक फ़्योदोर दोस्तोवस्की ने लिखा है. यह कालजयी रचना एकाकीपन, चाहत और क्षणिक मानवीय संबंधों की गहराई को उजागर करती है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज के किताब क्लब के सहयोग से पुस्तक समीक्षा सत्र का आयोजन किया गया. इस सत्र में रूसी उपन्यास व्हाइट नाइट्स पर चर्चा की गयी, जिसे महान लेखक फ़्योदोर दोस्तोवस्की ने लिखा है. यह कालजयी रचना एकाकीपन, चाहत और क्षणिक मानवीय संबंधों की गहराई को उजागर करती है. इस पुस्तक समीक्षा सत्र की समीक्षक वैदेही आनंद थीं, जो कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग की चौथे सेमेस्टर की छात्रा हैं. उन्होंने पुस्तक के सार को अत्यंत सराहनीय ढंग से प्रस्तुत किया. उनकी समीक्षा भावनात्मक और बौद्धिक दृष्टिकोण से समृद्ध थी. वैदेही ने लेखक की प्रारंभिक जीवन यात्रा और करियर पर भी प्रकाश डाला. सत्र की अतिथि विशेषज्ञ डॉ विनीता प्रियदर्शी थी. उन्होंने वैदेही के दृष्टिकोण से भिन्न अपनी राय रखी और उसे अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे श्रोताओं की गहरी भागीदारी बनी रही. इसका संचालन छात्रा पलक और समापन इतिहास विभाग की छात्रा प्रेरणा ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH LIFE

लेखक के बारे में

By MANISH LIFE

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन