झारखंड कैडर के IPS संजय आनंदराव लाठकर केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल्ड
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 14 Jun 2026 11:23 AM
आइपीएस लाठकर फाइल फोटो
Ranchi: झारखंड कैडर के 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय आनंदराव लाठकर को केंद्र सरकार ने डीजी रैंक में इंपैनल किया है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
झारखंड कैडर के 1995 बैच के आइपीएस अधिकारी संजय आनंदराव लाठकर समेत 33 आइपीएस अफसरों को केंद्र सरकार ने डीजी रैंक में इंपैनल किया है. केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी की है. इस सूची में वर्ष 1990, 1991, 1994 और 1995 बैच के आइपीएस अफसरों को शामिल किया गया है.
झारखंड से एकमात्र अधिकारी बने लाठकर
झारखंड के अलावा उत्तरप्रदेश, बिहार, दिल्ली सहित अन्य केंद्रशासित प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पंजाब और राजस्थान के अधिकारी शामिल हैं. इनमें झारखंड से एक मात्र अधिकारी संजय आनंदराव लाठकर हैं. फिलवक्त वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर परमाणु ऊर्जा विभाग में एडीजी सुरक्षा के पद पर तैनात हैं. इससे पहले वह झारखंड के एडीजी ऑपरेशन रह चुके हैं. एकीकृत बिहार में भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद और गुमला जिले के एसपी रहे हैं. वहीं, झारखंड बनने के बाद गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर के एसपी के अलावा रेल धनबाद के भी एसपी रहे हैं. इसके बाद वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान झारखंड सेक्टर सीआरपीएफ के चार वर्षों तक आइजी रहे. फिर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद झारखंड में एडीजी ऑपरेशन के तौर पर चार वर्षों तक काम किए.

ये भी पढ़ें: राशन नहीं उठानेवाले आठ लाख कार्डधारियों के कार्ड होंगे रद्द, झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग का निर्देश
ये भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: नाथवाणी ने बढ़ाई धड़कनें, क्रॉस वोटिंग रोकने को एकजुट होगा महागठबंधन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










