मसौढ़ी में पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार तस्करी नेटवर्क की जांच तेज

Updated:
विज्ञापन
patna news

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना के मसौढ़ी में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद हथियार तस्करी नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है. इस कार्रवाई में आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अपराधी हैदर की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस अब इस पूरे गिरोह और हथियारों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है.

विज्ञापन

Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
पटना के मसौढ़ी में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद हथियार तस्करी नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है. इस कार्रवाई में आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अपराधी हैदर की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस अब इस पूरे गिरोह और हथियारों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है.

शुक्रवार देर शाम मसौढ़ी के मणिचक और सोनकुकरा भोजपुर सीमा क्षेत्र के पास पुलिस पर फायरिंग करने वाले आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. इस मुठभेड़ में अपराधी हैदर को गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई. घायल हुए दो पुलिसकर्मियों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है.

हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, चार देसी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस और एक कारतूस रखने वाला बेल्ट बरामद किया है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हथियार इन अपराधियों तक कैसे पहुंचे.

मंटू और बिट्टू की भूमिका पर जांच

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंटू ने ही इन अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराए थे. पुलिस ने मंटू के मसौढ़ी स्थित घर पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार हो गया और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है. इस मामले में बिट्टू का नाम भी सामने आया है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना

पुलिस का मानना है कि मंटू के पकड़े जाने के बाद पूरे हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा हो सकता है. पूछताछ के लिए लक्की को रिमांड पर लिया जाएगा. पुलिस को शक है कि इस गिरोह में और भी कई अपराधी शामिल हैं, जो लूटपाट जैसी घटनाओं में भी संलिप्त रहे हैं.

गिरफ्तार अपराधियों की सूची

गिरफ्तार अपराधियों में दुल्हिन बाजार निवासी अंतय कुमार, पुनपुन निवासी अमन कुमार, मसौढ़ी निवासी प्रिंस कुमार, सूरज कुमार, लक्की कुमार, आदित्य कुमार, आशिष कुमार और गोपाल कुमार शामिल हैं.

पुलिसकर्मियों की स्थिति में सुधार

इस मुठभेड़ में घायल मसौढ़ी के अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार और एएसआई संजय की हालत में सुधार है. डॉक्टरों के अनुसार संजय को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है.

ALSO READ:रेल IG ने बताया आधी रात पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्या-क्या हुआ, हंगामा मामले में 500 अज्ञात पर FIR, 6 उपद्रवी गिरफ्तार

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन