हाजीपुर में खाद्य सामग्री जांच के दौरान मची अफरा-तफरी, टीम पहुंचते ही बंद हो गईं कई दुकानें

Updated:
विज्ञापन

Hajipur News: देसरी बाजार में खाद्य सामग्री की जांच के लिए पहुंची टीम को देखकर कई दुकानदारों ने शटर गिरा दिए. जांच के दौरान खाद्य उत्पादों के नमूने लिए गए, जिससे उपभोक्ताओं में मिलावटी सामान को लेकर चिंता बढ़ी.

विज्ञापन

Hajipur News: (मनोहर कुमार) वैशाली जिले के देसरी बाजार में खाद्य सामग्रियों की जांच के लिए जिला खाद्य पदाधिकारी की टीम पहुंचने पर दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई. कुछ दुकानों की जांच शुरू होते ही अन्य व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें और होटल बंद कर दिए और मौके से चले गए. टीम के जाने के बाद ही अधिकांश दुकानें दोबारा खुलीं.

जांच शुरू होते ही गिरने लगे शटर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जांच टीम ने सबसे पहले कुछ किराना दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की बिक्री से संबंधित लाइसेंस की जांच की. इसके बाद खाद्य तेल और अन्य खाद्य उत्पादों के नमूने जांच के लिए अपने साथ ले गई. यह जानकारी मिलते ही बाजार के कई दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं.

नमूने लेकर की गई जांच

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि टीम ने खाद्य तेल की बोतलों सहित अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूने जांच के उद्देश्य से लिए. हालांकि अधिकारियों की ओर से मौके पर किसी अनियमितता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई.

उपभोक्ताओं में बढ़ी चिंता

जांच के दौरान बड़ी संख्या में दुकानों के अचानक बंद हो जाने से स्थानीय उपभोक्ताओं के बीच मिलावटी या नकली खाद्य सामग्री की बिक्री को लेकर आशंका बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि पूर्व में भी बाजार में नामी कंपनियों के कथित नकली उत्पाद बिकने की शिकायतें सामने आती रही हैं.

नियमित निगरानी की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से खाद्य पदार्थों की नियमित जांच और दोषी पाए जाने वाले कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन