Bihar Politics: कृष्णा अल्लावरु के प्रभारी बनते ही कांग्रेस के तेवर बदले, बढ़ी RJD की टेंशन, क्या तेजस्वी नहीं होंगे सीएम फेस

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Mar 2025 8:17 AM

विज्ञापन

तेजस्वी यादव (बाएं) और राहुल गांधी (दाएं)

Bihar Politics: पिछले कई वर्षों से राजद के साथ मिलकर बिहार में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस पार्टी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ा दी है. महागठबंधन में नया विवाद तब शुरू हो गया जब कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कह दिया कि बिहार का सीएम कौन होगा ये सोनिया गांधी और राहुल गांधी तय करेंगे.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने 2 मार्च को पटना में कहा था, “कांग्रेस इस बार जनता की A टीम बनकर चुनाव लड़ना चाहती है. हमारा मकसद मजबूती से चुनाव लड़ना है और पार्टी को मजबूत करना है.’ उनके इस बयान के बाद से बिहार के कांग्रेस नेताओं का तेवर बदल गया. हर रोज कांग्रेस के नेता राजद की टेंशन बढ़ा रहे हैं. अब घमासान भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा के एक बयान से मच गया है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “महागठबंधन में बिहार चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री चेहरे पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है और यह फैसला राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे. इसका फैसला राजद नेता लालू प्रसाद आपस में बैठकर करेंगे. कांग्रेस इस बार भी 70 से कम सीट पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है और इस बार उन्हें 70 से ज्यादा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए सीट चाहिए.”

महागठबंधन के दो प्रमुख दलों में महत्वाकांक्षा की लड़ाई

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. इसे लेकर सभी दल अपने वोटबैंक को बढ़ाने के लिए जिलावार कार्यक्रम करा रहा है. लेकिन इस बीच महागठबंधन में राजद और कांग्रेस के बीच महत्वाकांक्षा की लड़ाई चरम पर पहुंच गई है. नंबर के हिसाब से राजद कांग्रेस से काफी आगे है इसलिए वो कांग्रेस की भागीदारी में कमतर आंक रही है. लेकिन कांग्रेस का मानना है कि उसका पुश्तैनी वोट वापस आने लगा है. सवर्ण, मुस्लिम और दलित समाज एक समय कांग्रेस मजबूत वोटबैंक थे. इन्हीं समाजों के दम पर कांग्रेस विधानसभा चुनाव में कम से कम 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का दावा कर रही जबकि तेजस्वी यादव का साफ कहना है कि सिर्फ जीतने वाले कैंडिडेट को ही टिकट दिया जाएगा.

दोनों दल के अलग-अलग दावे

बिहार विधानसभा चुनाव से राजद और कांग्रेस के नेता जिस तरह से एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं उसे देखकर कहा जा सकता है दोनों दलों में समन्वय की कमी है. लालू यादव की पार्टी और कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के तेवर देखकर तेजस्वी यादव हैरान हैं. दोनों दल के नेता अलग- अलग दाव कर रहे हैं. दोनों पार्टियों के अंदर खींचतान चरम पर है. पहले जहां यह साफ था कि महागठबंधन के तरफ से सीएम फेस तेजस्वी यादव होंगे. उनके फेस को लेकर कोई विवाद नहीं था. लेकिन जब से कृष्णा अल्लावरू बिहार कांग्रेस के प्रभारी बने हैं तब से कांग्रेस के नेता राजद की टेंशन बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

इसे भी देखें: Video: लालू यादव के क्या लगेंगे बिहार बीजेपी अध्यक्ष, सभापति के सवाल पर लगे ठहाके

अजीत शर्मा के बयान पर राजद का पलटवार

कांग्रेस नेता अजीत शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो सीएम तेजस्वी यादव ही बनेंगे. यह पहले से तय है. इफ एंड बट का सवाल ही नहीं है. राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा, “राहुल गांधी और सोनिया गांधी नहीं तय करेंगे कि सीएम चेहरा कौन होगा?” आरजेडी विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा, “तेजस्वी यादव महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा हैं. इस पर ना कोई कंफ्यूजन था और ना कोई कंफ्यूजन है. तेजस्वी यादव अपने दम पर महागठबंधन को चुनाव जितवाने का माद्दा रखते हैं.” राजद एमएलसी कारी शोएब ने कहा, “अजीत शर्मा की क्या औकात है? राहुल गांधी जी ने ही कहा है कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव को सीएम बनाएगी.”

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: 8 और 9 मार्च को बिहार के 7 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन