मैदा और अंडे के बिना तैयार करें स्वादिष्ट बेसन मफिन, जानें आसान तरीका

बेसन मफिन (Image: Generated)
Besan Muffin Recipe: कुणाल कपूर की यह बेसन मफिन रेसिपी एगलेस और मैदा-फ्री है, जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है. इलायची की हल्की खुशबू और नरम टेक्सचर के साथ यह मफिन चाय के समय के लिए परफेक्ट स्नैक साबित होते हैं, जिन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.
Besan Muffin Recipe: कुणाल कपूर के द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई बेसन मफिन रेसिपी इन दिनों काफी पसंद की जा रही है. यह रेसिपी खास इसलिए है क्योंकि इसमें मैदा और अंडे का उपयोग नहीं किया गया है. यानी यह पूरी तरह एगलेस और ग्लूटेन-फ्री है. हल्की मिठास, इलायची की खुशबू और मुलायम टेक्सचर इसे चाय के साथ परफेक्ट स्नैक बना देता है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस आसान रेसिपी से घर पर ही बेसन मफिन बना सकते हैं.
बेसन मफिन रेसिपी बनाने के लिए सामग्री
- बेसन – 1½ कप
- पिसी हुई चीनी – ¾ कप
- मक्खन (नरम) – ½ कप
- दही – 1 कप
- बेकिंग पाउडर – 1¼ छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा – 1 छोटा चम्मच
- इलायची पाउडर – एक चुटकी
- वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
- चॉकलेट गनाश या बटरक्रीम सजावट के लिए
कैसे करें तैयार
- ओवन प्रीहीट करें – 180°C पर ओवन को पहले से गरम कर लें.
- मक्खन और चीनी फेंटें – एक बाउल में नरम मक्खन और पिसी चीनी को अच्छी तरह फेंटें, जब तक मिश्रण हल्का और क्रीमी न हो जाए.
- दही और वनीला मिलाएं – अब इसमें दही और वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- सूखी सामग्री छानें – दूसरे बाउल में बेसन, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और इलायची पाउडर को छान लें.
- बैटर तैयार करें – सूखी सामग्री को धीरे-धीरे गीले मिश्रण में मिलाएं और स्मूद बैटर तैयार करें. ध्यान रखें, ज्यादा न फेंटें.
- मोल्ड में भरें – मफिन ट्रे को ग्रीस करें और उसमें बैटर भर दें.
- बेक करें – 20–22 मिनट तक बेक करें. टूथपिक डालकर चेक करें, अगर साफ बाहर आए तो मफिन तैयार हैं.
- ठंडा करके सजाएं – ठंडा होने पर चाहें तो ऊपर से चॉकलेट गनाश या बटरक्रीम लगाकर सजाएं.
यह भी पढ़ें: एयर फ्रायर में झटपट बनाएं मिनी पिज्जा, कबिता सिंह ने शेयर की आसान रेसिपी
यह भी पढ़ें: ट्रेडिशनल बिहारी लिट्टी को दें मॉडर्न ट्विस्ट, स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




