अपनी बेटी के लिए चुनें मां पार्वती से जुड़े ये सुंदर नाम, जो बनेंगे उसकी खास पहचान

Author Smita Dey
Updated:
विज्ञापन
PC: AI Generated

PC: AI Generated

Baby Girl Names: अपनी नन्ही परी के लिए ढूंढ रहे हैं देवी पार्वती से जुड़ें नाम? देखें मां पार्वती के ये सबसे सुंदर, आधुनिक और भाग्यशाली नामों की लिस्ट.

विज्ञापन

Baby Girl Names: बच्चे का नाम सिर्फ उसकी पहचान नहीं होता, बल्कि उससे परिवार की भावनाएं, संस्कृति और आस्था भी जुड़ी होती है. यही वजह है कि कई माता-पिता अपनी बेटी के लिए ऐसा नाम चुनना चाहते हैं, जिसका संबंध देवी-देवताओं से हो. अगर आप अपनी नन्ही परी के लिए देवी पार्वती से प्रेरित नाम ढूंढ रहे हैं, तो आपके पास कई खूबसूरत विकल्प हैं.

देवी पार्वती के कई नाम और स्वरूप हैं, जिनसे प्रेरित नाम न केवल सुनने में प्यारे लगते हैं, बल्कि उनके अर्थ भी बेहद खास होते हैं. आइए जानते हैं देवी पार्वती से जुड़े कुछ सुंदर नाम और उनके अर्थ.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

Baby Girl Names: देवी पार्वती से जुड़े बेटियों के सुंदर नाम

  • पार्वती - पर्वत की पुत्री
  • गौरी - गोरे रंग वाली, पवित्र
  • उमा - देवी पार्वती का प्रसिद्ध नाम
  • शिवानी - भगवान शिव की अर्धांगिनी
  • गिरिजा - पर्वतराज हिमालय की बेटी
  • हैमवती - हिमालय की पुत्री
  • शैलजा - पर्वत से जन्मी
  • भवानी - संसार की रक्षक
  • अंबिका - जगत की माता
  • रुद्राणी - भगवान रुद्र (शिव) की पत्नी
  • महेश्वरी - महेश यानी शिव की शक्ति
  • ईशानी - ईश्वर की शक्ति
  • शर्वाणी - भगवान शंकर से जुड़ा नाम
  • कात्यायनी - नवदुर्गा का छठा स्वरूप
  • दुर्गा - सभी संकटों का नाश करने वाली
  • अपर्णा - जिसने तपस्या में पत्ते तक का त्याग किया
  • सती - सत्य और समर्पण की प्रतीक
  • आर्या - श्रेष्ठ और सम्मानित
  • मृडानी - दयालु और कोमल स्वभाव वाली
  • नित्या - सदैव रहने वाली
  • भार्गवी - तेजस्वी और दिव्य
  • हिमानी - हिम जैसी शीतल
  • कल्याणी - शुभ और मंगलकारी
  • मंगला - सुख और समृद्धि देने वाली
  • सर्वाणी - देवी का एक नाम
  • त्रिनयनी - तीन नेत्रों वाली देवी
  • आद्या - सबसे पहली शक्ति
  • शांभवी - भगवान शंभु (शिव) से जुड़ा नाम
  • माहेशी - महेश की शक्ति
  • शिवप्रिया - भगवान शिव की प्रिय
  • अदिशक्ति - समस्त शक्तियों का स्रोत
  • करुणा - दयालु और संवेदनशील
  • ईशिता - श्रेष्ठ, शक्तिशाली
  • तन्वी - नाजुक और सुंदर
  • अन्विका - शक्तिशाली और बुद्धिमान

नाम चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान?

बेटी (Baby Girl Names) का नाम ऐसा चुनें जिसका अर्थ सकारात्मक हो और जिसे बोलना व लिखना आसान हो. अगर आप धार्मिक नाम रखना चाहते हैं, तो ऐसा नाम चुनें जो आधुनिक समय में भी अच्छा लगे.

यह भी पढ़ें: छोटे, प्यारे और ट्रेंडी बेबी नेम्स, जिन्हें हिंदी और इंग्लिश दोनों में लिखना है आसान


विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola