छोटे, प्यारे और ट्रेंडी बेबी नेम्स, जिन्हें हिंदी और इंग्लिश दोनों में लिखना है आसान

Author Smita Dey
Updated:
विज्ञापन
PC: AI Generated

PC: AI Generated

Baby Names: अपने न्यूबॉर्न बेबी के लिए मॉडर्न और छोटा नाम ढूंढ रहे हैं? यहां देखें खूबसूरत नामों की लिस्ट, जो हिंदी और इंग्लिश दोनों में लिखने व बोलने में आसान है.

विज्ञापन

Baby Names: बच्चे के जन्म के बाद सबसे खास कामों में से एक होता है उसका नाम चुनना. हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके लाडले या लाडली का नाम ऐसा हो, जो सुनने में प्यारा लगे, उसका अच्छा मतलब हो और हिंदी के साथ-साथ इंग्लिश में भी उतना ही खूबसूरत दिखाई दे. आजकल कई लोग ऐसे नाम पसंद करते हैं, जिन्हें लिखना आसान हो और जिनकी स्पेलिंग भी ज्यादा उलझी हुई न हो. अगर आप भी अपने बेबी के लिए ऐसा ही कोई नाम ढूंढ़ रहे हैं, तो यहां दिए गए लिस्ट (Baby Names) देख सकते हैं. 

क्यों पसंद किए जा रहे हैं ऐसे नाम?

आज के समय में बच्चे का नाम सिर्फ घर तक सीमित नहीं रहता. स्कूल, पासपोर्ट, सोशल मीडिया और ऑफिस तक हर जगह उसी नाम का इस्तेमाल होता है. ऐसे में ऐसे नाम ज्यादा पसंद किए जाते हैं जिन्हें हिंदी और इंग्लिश दोनों में लिखने पर उनकी खूबसूरती बनी रहे और जिन्हें बोलना भी आसान हो. 

Baby Names: लड़कों के लिए खूबसूरत नाम

  • आरव (Aarav) - शांत और बुद्धिमान
  • विहान (Vihaan) - नई सुबह
  • रेयान (Reyaan) - ईश्वर का आशीर्वाद
  • अयान (Ayaan) - ईश्वर का उपहार
  • कियान (Kian) - प्राचीन और शाही
  • अंश (Ansh) - हिस्सा, अंश
  • अथर्व (Atharv) - ज्ञान से जुड़ा
  • दक्ष (Daksh) - कुशल
  • नील (Neel) - नीला रंग, भगवान शिव
  • देव (Dev) - भगवान
  • युवान (Yuvaan) - युवा और ऊर्जावान
  • ईशान (Ishaan) - भगवान शिव, उत्तर-पूर्व दिशा
  • अद्विक (Advik) - अनोखा
  • विवान (Vivaan) - जीवन से भरपूर
  • कृष (Krish) - भगवान कृष्ण का नाम
  • रुद्र (Rudra) - भगवान शिव
  • शौर्य (Shaurya) - वीरता
  • नक्ष (Naksh) - चंद्रमा
  • आर्यन (Aryan) - श्रेष्ठ
  • समर्थ (Samarth) - सक्षम
  • ओजस (Ojas) - ऊर्जा
  • पार्थ (Parth) - अर्जुन
  • रियांश (Riyansh) - प्रकाश का अंश
  • हर्ष (Harsh) - खुशी
  • अक्षित (Akshit) - सुरक्षित, अमर
PC: सोते हुए बच्चे की फोटो (AI Generated)
PC: सोते हुए बच्चे की फोटो (AI Generated)

Baby Names: लड़कियों के लिए खूबसूरत नाम

  • आन्या (Aanya) - ईश्वर का आशीर्वाद
  • कियारा (Kiara) - उजाला
  • मायरा (Myra) - प्रिय
  • अनाया (Anaya) - भगवान का उपहार
  • नव्या (Navya) - नई
  • अद्विका (Advika) - अनोखी
  • सिया (Siya) - माता सीता
  • तारा (Tara) - सितारा
  • आरोही (Arohi) - आगे बढ़ने वाली
  • मीरा (Meera) - भगवान कृष्ण की भक्त
  • अन्वी (Anvi) - देवी लक्ष्मी
  • रिया (Riya) - गायिका
  • नियारा (Niyara) - सबसे अलग
  • ईशिता (Ishita) - इच्छा, श्रेष्ठ
  • काव्या (Kavya) - कविता
  • अवनि (Avni) - धरती
  • नायरा (Naira) - चमकदार
  • प्रिशा (Prisha) - ईश्वर का उपहार
  • चार्वी (Charvi) - सुंदर
  • आरोहा (Aaroha) - ऊंचाई की ओर बढ़ने वाली
  • तनिष्का (Tanishka) - देवी से जुड़ा नाम
  • इरा (Ira) - ज्ञान और समृद्धि
  • दिया (Diya) - दीपक
  • महिका (Mahika) - ओस की बूंद
  • आर्या (Aarya) - सम्माननीय
PC: AI Generated
PC: AI Generated

लड़का और लड़की दोनों के लिए बेबी नेम्स

  • आर्या (Aarya)
  • शिवा (Shiva)
  • काशी (Kashi)
  • तेजस (Tejas)
  • अक्ष (Aksh)
  • साक्ष (Saaksh)
  • आरिन (Arin)
  • इनाया (Inaya) 
  • समाय (Samay)
  • काव्य (Kaavya/Kavya)

नाम चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • नाम का अर्थ जरूर जानें. 
  • ऐसा नाम चुनें जिसे बोलना और लिखना आसान हो. 
  • हिंदी और इंग्लिश दोनों में स्पेलिंग बहुत मुश्किल न हो. 
  • बहुत लंबे नाम की बजाय छोटा और याद रहने वाला नाम चुनना बेहतर रहता है. 

यह भी पढ़ें: एक क्लिक में देखें बेबी गर्ल और बॉय के 40 ऐसे नाम, जो कभी नहीं होंगे आउट ऑफ ट्रेंड


विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola