बिहार में जमीन के डॉक्यूमेंट्स खोजें और पाएं 'भू योद्धा' सम्मान, मंत्री विजय सिन्हा का ऐलान

Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Feb 2026 10:29 AM

विज्ञापन

विजय सिन्हा, उपमुख्यमंत्री

Bihar Bhumi: जिस जमीन के डॉक्यूमेंट नहीं हैं, उसे खोजने वाले को सरकार 'भू योद्धा' सम्मान देगी. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने यह ऐलान किया है. दरअसल, बजट सत्र के दौरान आरजेडी के विधायक की ओर से भू-अभिलेखों से जुड़ा मामला उठाया गया था.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: बिहार में वैसी जमीन, जिसके डॉक्यूमेंट उपलब्ध नहीं हैं उन्हें मुहैया कराने वालों को सरकार सम्मानित करेगी. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि खोए हुए भू-राजस्व अभिलेखों को उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को सरकार ‘भू योद्धा’ के रूप में सम्मानित करेगी. जानकारी के मुताबिक, राजद के गौतम कृष्ण ने भू-अभिलेखों से जुड़ा मामला उठाया था. जिसके बाद यह घोषणा की गई.

अवैध कब्जे को लेकर क्या बोले विजय सिन्हा?

इसके अलावा किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड में बंदोबस्ती भूमि पर बाहरी लोगों के कथित अवैध कब्जे के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि इसकी उच्चस्तरीय जांच होगी. ठाकुरगंज के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल कहा कि पिछले 40 साल में बिहार सरकार भूदान और लालकार्ड के तहत स्थानीय दलित, आदिवासी और गरीब सूरजापुरी मुस्लिम परिवारों को बंदोबस्त किया गया.

यह भी कहा कि लगभग 90 जमीन पर बीते 10 सालों में पश्चिम बंगाल के मालदा-मुर्शिदाबाद के नाम पर आए बाहरी लोगों की ओर से कब्जा कर लिया गया है. उन्होंने इन जमीन का फिजिकल वेरिफिकेशन कर अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराने की मांग की. साथ ही कहा कि सीमावर्ती सभी जिलों में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसका समाधान होना चाहिए.

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि कलेक्टर, किशनगंज से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मालदा-मुर्शिदाबाद के नाम पर आए बाहरी लोगों की तरफ से जमीन कब्जे का कोई मामला नहीं आया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बंदोबस्ती जमीन के अवैध हस्तांतरण या खरीद-बिक्री के मामले सामने आते हैं तो संबंधित क्रेता के नाम कायम जमाबंदी रद्द कर बंदोबस्तदार के नाम की बंदोबस्ती विधिवत निरस्त की जाती है. ऐसी स्थिति में जमीन फिर सरकार के अधिकार में चली जाती है.

नगर विकास विभाग में टेंडर से होगा कार्य

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नगर विकास विभाग में अब टेंडर से ही विकास कार्य होंगे. विभागीय कार्य नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि विपक्ष का आरोप है कि एक करोड़ की योजना को पांच लाख और दस लाख रुपए में बांटकर गड़बड़ी की जा रही है. कहा कि ऐसी कहीं से कोई शिकायत होगी तो, इसकी जांच कराई जाएगी.

Also Read: दिल्ली-बिहार के बीच बसों में 94 प्रतिशत सीटें फुल, मांग होने पर की जाएगी यह व्यवस्था

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन