अब आसानी से साफ होगी टिफिन की रबर, अपनाएं ये टिप्स

Updated:
विज्ञापन
अब आसानी से साफ होगी टिफिन की रबर, अपनाएं ये टिप्स

अगर आप भी टिफिन के रबर में लगे दाग से परेशान हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए जानते हैं इसे आसानी से साफ करने का तरीका.

विज्ञापन

आजकल कांच के टिफिन बॉक्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. आपने भी कई लोगों को अपने आस-पास इसका इस्तेमाल करते जरूर देखा होगा. ये देखने में भी खूबसूरत लगते हैं. लेकिन, कांच की ये खूबसूरती तब फीकी पड़ने लगती है जब इस पर दाग जमने लगते हैं. कांच के बॉक्स के ढक्कन में रबर लगी हुई होती है. इसी रबर में तेल, मसाले और जिद्दी दाग पड़ जाते हैं. ऐसे में आप इन तरीकों का इस्तेमाल करके टिफिन के रबर को अच्छे से साफ कर सकते हैं. 

गुनगुने पानी और लिक्विड डिशवॉश से सफाई 

रबर को साफ करने के लिए आप इसे ढक्कन से बाहर निकाल लें. अब आप एक बर्तन में गुनगुना पानी को लें. इसमें थोड़ा सा लिक्विड डिशवॉश मिला लें. रबर को 10 मिनट के लिए इस मिश्रण में भिगो दें. फिर स्क्रबर या पुराने टूथब्रश से किनारों हल्के हाथ से रगड़ कर साफ करें. इसके बाद साफ पानी से धो लें. 

बेकिंग सोडा से करें साफ 

आप रबर को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप बेकिंग सोडा और सिरका को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसे आप रबर पर लगाएं. थोड़ी देर लगा रहने दें. इसके बाद आप ब्रश से साफ करें. 

इस बात का रखें ध्यान 

रबर को धोने के बाद इसे अच्छे से सुखाएं. नमी रहने से फंगस और बदबू आ सकती है. इस तरह से इन टिप्स की मदद से आप टिफिन में लगे रबर को आसानी से साफ कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Cooker Cleaning Tips: जले और खाना चिपके हुए कुकर को मिनटों में करें साफ, अपनाएं ये बेस्ट क्लीनिंग ट्रिक्स 

यह भी पढ़ें: Scarf Cleaning Tips: डेली वीयर स्कार्फ हो गया है गंदा? इन आसान तरीकों से मिनटों में करें साफ और बनाएं बिल्कुल नए जैसा

यह भी पढ़ें- Cleaning Tips: चाय की छन्नी में जमी गंदगी मिनटों में होंगी साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola