मुजफ्फरपुर गोरखपुर रेल रूट पर टला बड़ा हादसा, यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी
घटना से जुड़ी तस्वीर
Bihar Train News: शनिवार को मुजफ्फरपुर गोरखपुर रेल रूट पर बड़ा हादसा टला. पटरी टूटने की वजह से इंटरसिटी एक्सप्रेस हादसे का शिकार होते-होते बच गई. इस दौरान ट्रेन के चालक ने सूझ-बूझ दिखाई. लेकिन यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.
Bihar Train News: नरकटियागंज-बेतिया रेलखंड पर कुमारबाग रेलवे स्टेशन से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर शनिवार की सुबह डाउन लाइन की रेल पटरी टूट गई. इस दौरान टूटी रेल पटरी से ही पाटलिपुत्र जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस की दो बोगियां भी निकल गई. इसी बीच चालक को रेल ट्रैक धंसने का एहसास हो गया और चालक ने ट्रेन को रोक दिया. जब चालक और ट्रेन के गार्ड ने उतरकर देखा तो ट्रैक टूटकर थोड़ी धंस गई थी.
आपके शहर में
बाल-बाल बचे यात्री
चालक और ट्रेन मैनेजर की सूझबूझ से सभी यात्री दुर्घटना के शिकार होते बाल-बाल बच गए. रेल यात्रियों के बीच भी अफरा-तफरी मच गई. घटना से जुड़ी जानकारी मिलते ही रेलवे के कई वरीय अधिकारी और निर्माण कार्य से जुड़े कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. आरपीएफ के जवान ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की. अन्य ट्रेनों के परिचालन को भी थोड़ी देर के लिए रोककर टूटी रेल पटरी को ठीक करने का काम शुरू किया गया. जिसके बाद डाउन रेलवे लाइन पर परिचालन शुरू किया गया.
घटना का कारण नहीं बता पाए अधिकारी और कर्मी
हालांकि, रेल पटरी टूटने का कारण घटनास्थल पर मौजूद किसी अधिकारी या फिर कर्मी ने नहीं बताया. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, (गाड़ी नंबर- 15202) इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन कुमारबाग रेलवे स्टेशन से सुबह 5:48 बजे खुली. करीब 300 मीटर दूर जाने पर इंजन और दो बोगियां गुजरने के दौरान चालक को ट्रैक धंसने का एहसास हुआ, तब जाकर रेल दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई. रेल पटरी को कैसे भी ठीक कराने के बाद ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ.
इतने घंटे रुकी रही इंटरसिटी एक्सप्रेस
जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कुमारबाग में करीब दो घंटे तक इंटरसिटी एक्सप्रेस रुकी रह गई. चनपटिया में सप्तक्रांति एक्सप्रेस को भी रोक दिया गया था. सूत्र बताते हैं कि हाल में इसी रेल लाइन का सीआरएस भी हुआ था. इस तरह से शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया.
Also Read: बिहार में जमीन के डॉक्यूमेंट्स खोजें और पाएं ‘भू योद्धा’ सम्मान, मंत्री विजय सिन्हा का ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए