ePaper

रांची के दवा कारोबारी ने दोस्त के फ्लैट में की खुदकुशी

Updated at : 11 Jun 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
रांची के दवा कारोबारी ने दोस्त के फ्लैट में की खुदकुशी

patna news: फुलवारीशरीफ. बेऊर थाना क्षेत्र स्थित 70 फीट रोड में मंगलवार रात रांची के दवा व्यापारी विवेक कुमार ने आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. बेऊर थाना क्षेत्र स्थित 70 फीट रोड में मंगलवार रात रांची के दवा व्यापारी विवेक कुमार ने आत्महत्या कर ली. उनका शव उनके दोस्त आकाश कुमार के किराये के घर में पंखे से लटकता हुआ मिला. सुबह-सुबह दोस्त की डेड बॉडी को फंदे से लटकता देख आकाश की हालत खराब हो गयी. उसने आसपास के लोगों के साथ बेऊर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार को खबर की. बताया जाता है की विवेक तीन दिनों से अपने दोस्त आकाश कुमार के यहां रुके थे. आकाश कुमार बीपीएससी की तैयारी करते हैं. मंगलवार की रात आकाश छत पर सोए हुए थे. सुबह जब वह नीचे उतरे तो दरवाजा खुला मिला. अंदर विवेक का शव पंखे से लटक रहा था. एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की. कमरे में जबरन प्रवेश या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं. सुसाइड नोट में लिखा है कि वह इस दुनिया से तंग आकर अपनी जान दे रहे हैं. उधर विवेक कुमार की मौत की खबर जैसे ही रांची स्थित उनके घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया. वे पटना के लिए रवाना हो चुके हैं. मृतक विवेक कुमार रांची में मेडिकल स्टोर चलाते थे और अक्सर पटना दवा लाने के लिए आते-जाते थे. बताया गया है कि वह बीते कुमार के घर पर ठहरे हुए थे. फुलवारीशरीफ के डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम पुष्टि होगी कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन