सर्वे पर रोक लगाने को लेकर दिया धरना

Updated at : 21 Sep 2024 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
सर्वे पर रोक लगाने को लेकर दिया धरना

Patna News : बिहार में चल रही जमीन सर्वे पर रोक लगाने को लेकर किसानों ने मनेर प्रखंड व अंचल कार्यालय में धरना दिया.

विज्ञापन

मनेर. बिहार में चल रही जमीन सर्वे पर रोक लगाने को लेकर किसानों ने मनेर प्रखंड व अंचल कार्यालय में धरना दिया. धरना में आये किसानों ने एक स्वर में कहा कि जमीन सर्वे में फिलहाल विसंगतियां हैं. किसान नेता विजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार पहले कागजात ठीक करे, तब जाकर सर्वे की बात की जाये. हम सर्वे के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह किस तरह का सर्वे है, जहां ना तो खाता सही है, ना खेसरा, ना जमाबंदी और न खतियान मिल रहा है. सबसे बेहतर यही होगा कि जिस कर्मचारी को गांव में भेजा जाये उसके पास पूरे गांव, पंचायत का रिकॉर्ड हो. आम लोगों से कोई रिकॉर्ड नहीं मांगा जाये, जहां शंका हो, वैसे लोगों से रिकॉर्ड की मांग की जाये, ताकि आम लोगों को कोई परेशानी नहीं हो. धरना में पूर्व उपप्रमुख उपेंद्र पटेल, पूर्व पंसस अरविंद सिंह, रविरंजन शर्मा, रविन्द्र सिंह, गनौरी सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश कुमार आदि रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन