पटना: अवैध हथियार, कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

पटना के धनरूआ थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब और हथियार के खिलाफ अभियान में एक तस्कर को देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और 10 लीटर देशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Patna News : धनरूआ थाना पुलिस ने अवैध शराब और हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को एक तस्कर को देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुलरिया बिगहा-रसूलपुर कच्ची सड़क पर एक व्यक्ति शराब की खेप के साथ मौजूद है. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान कार्रवाई, जांच जारी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बालापर निवासी 51 वर्षीय राजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और 10 लीटर देशी शराब बरामद हुई.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब और हथियार की आपूर्ति का नेटवर्क किन लोगों से जुड़ा हुआ है. मामले की जांच जारी है.


विज्ञापन
Ajay Kumar Masaurhi

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar Masaurhi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन