पटना: बिक्रम में फायर ब्रिगेड की मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों ने सीखे आग से बचाव के व्यावहारिक तरीके

Updated:
विज्ञापन

आग बुझाओ की जानकारी देते अधिकारी

बिक्रम के एम्बिशस संस्थान में फायर ब्रिगेड ने अग्नि सुरक्षा पर एक महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल आयोजित की. सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया और आग लगने की स्थिति में बचाव के व्यावहारिक तरीके सीखे.

विज्ञापन

Patna News : बिक्रम आपदा के समय सजगता और सही प्रशिक्षण ही जान-माल की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है. इसी उद्देश्य से गुरुवार को स्थानीय फायर ब्रिगेड की ओर से बिक्रम स्थित एम्बिशस संस्थान में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषय पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई. कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लेकर आग लगने की स्थिति में बचाव के व्यावहारिक तरीके सीखे.

आग बुझाने की अलग-अलग विधि बताए

फायर ब्रिगेड के प्रशिक्षकों ने बताया कि आग लगने के अलग-अलग कारणों के अनुसार उसे बुझाने की विधि भी अलग होती है. इस दौरान एबीसी (ABC) फायर एक्सटिंग्विशर और कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) अग्निशामक यंत्र के उपयोग का लाइव प्रदर्शन किया गया. साथ ही गैस, विद्युत एवं अन्य प्रकार की आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई.

सुरक्षित निकासी और प्राथमिक राहत का कराया अभ्यास

मॉक ड्रिल के दौरान भवन में आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार कर विद्यार्थियों को बिना घबराए सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, प्राथमिक राहत देने तथा टीमवर्क के साथ राहत एवं बचाव कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षकों ने कहा कि आपदा के समय सूझबूझ और त्वरित निर्णय से बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है. प्रशिक्षक संजय कुमार, प्रेम कुमार एवं मिंटू कुमार ने प्रशिक्षण का संचालन किया. संस्थान के संस्थापक जनेश्वर सिंह ने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को आपात स्थिति में सही निर्णय लेने के लिए तैयार करता है. कार्यक्रम में शिक्षक अतुल उपाध्याय, अरविंद सिंह, ओमप्रकाश चौधरी, गणेश कुमार एवं रमेश तिवारी सहित संस्थान के सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे. अंत में विद्यार्थियों ने अग्निशमन उपकरणों के संचालन का स्वयं अभ्यास कर प्रशिक्षण का लाभ उठाया.


विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन