पटना में हड़ताल खत्म, मसौढ़ी में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन जारी; जेसीबी पर चढ़ीं महिलाएं, बाहरी मजदूरों को लौटाया

Updated:
विज्ञापन

हंगामा करते सफाईकर्मी

पटना नगर निगम में भले ही सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई हो, लेकिन मसौढ़ी नगर परिषद में आंदोलन आठवें दिन भी जारी है. महिला सफाई कर्मियों ने जेसीबी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Patna News : पटना नगर निगम में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त होने की घोषणा के बावजूद मसौढ़ी नगर परिषद में गुरुवार को आठवें दिन भी आंदोलन जारी रहा. सफाई कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान महिला सफाई कर्मी नगर परिषद परिसर के बाहर खड़ी जेसीबी पर चढ़ गईं और अपनी तीन सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. प्रदर्शन के कारण कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा.

बाहरी मजदूरों से कराई जा रही थी सफाई

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और शहर में बढ़ती गंदगी को देखते हुए नगर परिषद ने बाहर से सफाई मजदूर बुलाकर सफाई कार्य शुरू कराया. आरोप है कि आंदोलनरत सफाई कर्मियों ने बाहरी मजदूरों का विरोध किया, उनके साथ मारपीट की और काम नहीं करने दिया, जिसके बाद मजदूरों को वापस लौटना पड़ा. इससे नगर परिषद का वैकल्पिक सफाई अभियान भी ठप हो गया.

वार्ड पार्षदों ने की घटना की निंदा

वार्ड पार्षदों ने कहा कि अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से रखना कर्मचारियों का अधिकार है, लेकिन बाहरी मजदूरों के साथ मारपीट करना उचित नहीं है. उनका कहना था कि शहर की सफाई व्यवस्था पहले से प्रभावित है और ऐसी घटनाओं से आम लोगों की परेशानी और बढ़ रही है.

पटना में हड़ताल खत्म, मसौढ़ी में नहीं हुआ असर

सफाई कर्मी 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. गुरुवार दोपहर पटना में हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी गई, लेकिन मसौढ़ी में इसका कोई असर नहीं दिखा. नगर परिषद अधिकारियों ने आंदोलनरत कर्मियों को इसकी जानकारी भी दी, फिर भी उन्होंने हड़ताल जारी रखी और सफाई अभियान का विरोध किया.

आठ दिनों से चरमराई सफाई व्यवस्था

नगर परिषद क्षेत्र में लगातार आठ दिनों से सफाई व्यवस्था ठप है. शहर के विभिन्न इलाकों में कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि आंदोलनरत कर्मियों से लगातार बातचीत की जा रही है और जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था सामान्य हो सके.

Also Read: मजदूर को घर बुलाकर गोली मारने का आरोप, शव लेकर फरार, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित का घर फूंका

रोहतास के योगिया हत्याकांड में मुख्य आरोपित गिरफ्तार, गाजीपुर से दबोचा गया अजीत तिवारी, कई पहलुओं की जांच जारी


विज्ञापन
Ajay Kumar

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar

फिलहाल प्रभात खबर में संपादक, बिहार के तौर पर कार्यरत। प्रशिक्षु पत्रकार के रूप में प्रभात खबर से अक्टूबर, 1990 से शुरुआत। 35 साल से पत्रकारिता के दौरान विभिन्न अखबारों में सभी तरह की जिम्मेवारी व दायित्व का निर्वहन। रांची और जमशेदपुर में भी काम किया। एक बड़े डिजिटल समूह में बिहार से रिपोर्टिंग की। राजनीति, सरकार की नीतियों, अर्थव्यवस्था, ग्रामीण बिहार पर रिपोर्टिंग। सुरेंद्र प्रताप सिंह युवा पत्रकारिता सम्मान प्राप्त।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन