पटना: महिला कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता और माइम के जरिए स्तनपान के प्रति किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं व महिलाएं

खगौल महिला कॉलेज में राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस और विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया गया. छात्राओं ने विज्ञान और स्वास्थ्य के महत्व को पोस्टर, पीपीटी और माइम के जरिए दर्शाया. प्राचार्या ने कार्यक्रम की सराहना की.

विज्ञापन

Patna News : खगौल में महिला कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस एवं विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग और गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. उषा विद्यार्थी और गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन कुमारी ने संयुक्त रूप से की.

पोस्टर और पीपीटी प्रतियोगिता में दिखी छात्राओं की प्रतिभा

राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान विभाग की ओर से पोस्टर निर्माण और पावर प्वाइंट (पीपीटी) प्रतियोगिता आयोजित की गई. छात्राओं ने रसायन विज्ञान के आधुनिक अनुप्रयोग, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान की उपयोगिता पर आकर्षक पोस्टर और प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

माइम के जरिए दिया स्तनपान का संदेश

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत गृह विज्ञान विभाग ने माइम (मूक अभिनय) कार्यक्रम का आयोजन किया. इसके माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया.

प्राचार्या ने की पहल की सराहना

प्राचार्या डॉ. उषा विद्यार्थी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं के बौद्धिक, वैज्ञानिक, सामाजिक और कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने आयोजकों और प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया.

इन छात्राओं ने जीते पुरस्कार

निर्णायक मंडल में डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. शालिनी और डॉ. मधुश्री शामिल रहीं. पोस्टर प्रतियोगिता में रिया कुमारी ने प्रथम, रितु कुमारी ने द्वितीय और मंतशा प्रवीण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. पावर प्वाइंट (पीपीटी) प्रतियोगिता में सैलानाथ सिद्दीकी प्रथम, वैष्णवी कुमारी द्वितीय और अल्पना कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. कार्यक्रम में डॉ. बुलबुली कानून, डॉ. उदय राज उदय, डॉ. खुशबू फातिमा, डॉ. राखी सिंह, डॉ. चंदा सिंह, डॉ. वीणा कुमारी, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. अजीता प्रियदर्शनी, डॉ. कविता जैन, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. आराधना सिंह सहित अन्य शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं.

Also Read: मजदूर को घर बुलाकर गोली मारने का आरोप, शव लेकर फरार, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित का घर फूंका

रोहतास के योगिया हत्याकांड में मुख्य आरोपित गिरफ्तार, गाजीपुर से दबोचा गया अजीत तिवारी, कई पहलुओं की जांच जारी


विज्ञापन
Sanjay Kumar Pandey Khagaul

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Pandey Khagaul

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन