पटना DM का बड़ा फैसला, बढ़ती गर्मी के कारण इतने बजे के बाद स्कूल की पढ़ाई पर रोक

Published by :Paritosh Shahi
Published at :11 May 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
Patna DM Chandrashekhar Singh

पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह

Patna DM Order: पटना में भीषण गर्मी के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. प्रचंड गर्मी को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बड़ा कदम उठाते हुए जिले के सभी स्कूलों में दोपहर 11:30 बजे के बाद पढ़ाई पर रोक लगा दी गई है.

विज्ञापन

Patna DM Order: पटना जिले में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों (प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक) में सुबह 11:30 बजे के बाद सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है.

12 से 17 मई तक लागू रहेगा आदेश

यह आदेश 12 मई 2025 से प्रभावी होगा और 17 मई 2025 तक लागू रहेगा. इस दौरान किसी भी विद्यालय में 11:30 बजे के बाद कक्षाएं नहीं चलाई जाएंगी. पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह द्वारा यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत जारी किया गया है.

Patna dm order

विद्यालय प्रबंधन को निर्देश

आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित अवधि में किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों को दोपहर 11:30 बजे के बाद पूरी तरह बंद करना होगा. साथ ही, आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: पटना के नौबतपुर में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क, 100000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका

सभी विभागों को भेजी गई कॉपी

इस आदेश की प्रतिलिपि वरीय पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल दंडाधिकारी, विकास पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है, ताकि आदेश का सख्ती से अनुपालन कराया जा सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है।. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के पटना जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन