Patna News: दानापुर में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दुकान से लौटने के दौरान बदमाशों ने बनाया निशाना

Updated at : 05 Oct 2024 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना के दानापुर में एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. दुकान बढ़ाकर लौटने के दौरान उसे गोलियों से भून दिया. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

Patna News: दानापुर नगर के आसपास के इलाको अपराधी हौसलें बुलंद है. बेखौफ अपराधियों आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर आराम से फरार हो जा रहे है. बीती देर रात थाना क्षेत्र के आरपीएस मोड़ पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक सवार अपराधियों ने बाइक सवार मोबाइल दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए. मृतक की पहचान विक्रम थाना क्षेत्र निवासी कमल किशोर उर्फ कारू सिंह के 24 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है. मृतक दानापुर के गोला रोड में मोबाइल दुकान चलाता था.

दुकान से लौटने के दौरान किया हमला

घटना के संबंध में बताया जा रहा है की मृतक करण रोज की तरह कल शुक्रवार की देर शाम को अपनी दुकान बढ़ाकर अपने स्टाफ को उसके घर छोड़ने के लिए बाइक से सगुना मोड़ जा रहा था.उसी दौरान आरपीएस स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली करण को मार दी. तीन गोली मारकर करण को बदमाशों के द्वारा मारी गयी. जिससे वह वहीं सड़क पर बाइक सहित गिर गया. करण के साथ रहे दुकान स्टाफ आदित्य ने करण के परिजनों के साथ ही इस बात की सूचना डायल 112 के टीम को दी.

ALSO READ: Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, जदयू नेता ने पटना में लगाया पोस्टर

अपने फ्लैट की ओर जा रहे थे… अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

हत्या की सूचना पाकर मृतक के परिजन और डायल 112 की टीम के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल करण को सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल ले गए.जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. मृतक के छोटे भाई अर्जुन कुमार ने बताया की मेरा भाई रोज की तरह कल रात्रि करीब 10 बजे गोला रोड स्थित अनमोल नामक मोबाइल दुकान बंद कर अपने स्टाफ के साथ लौट रहा था. रोज की तरह वह अपने दुकान स्टाफ आदित्य को सगुना मोड़ स्थित उसके घर छोड़कर अपने डीपीएस मोड़ स्थित अपने फ्लैट पर जा रहे थे. शुक्रवार की रात दुकान स्टाफ आदित्य ने कॉल कर बताया की एक बाइक पर सवार दो अपराधी अचानक आकर भाई पर गोली चला दी. अपराधियों ने भाई को तीन गोली मारी है.

पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया

वहीं सिटी एसपी पश्चिमी सरथ आर एस ने बताया की रात्रि 10 बजे के करीब दानापुर थाना क्षेत्र के आरपीएस मोड़ के समीप बेली ग्रैंड होटल के समीप बाइक सवार अपराधियों ने करण नामक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है. मामले की जांच दानापुर एएसपी दीक्षा भावरे सौंपी गई है. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा. वहीं मिली जानकारी के अनुसार मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन