पटना में शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आधा किलोमीटर खदेड़कर दबोचा

शराब तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
Patna News: पटना में शराब तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन आधा किलोमीटर पीछा कर उसे दबोच लिया गया.
Patna News (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
पटना में शराब तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी जितेंद्र पुलिस को देखते ही भागने लगा, लेकिन करीब आधा किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे दबोच लिया गया. बाद में उसे आगे की कार्रवाई के लिए जक्कनपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.
शराब तस्करी मामले में थी तलाश
पुलिस के मुताबिक जितेंद्र की तलाश जक्कनपुर थाना में दर्ज शराब तस्करी के एक मामले में की जा रही थी. जांच के दौरान उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद वह फरार चल रहा था. तीन मार्च को मीठापुर सब्जी मंडी स्थित एक मकान में छापेमारी के दौरान सब्जियों के कैरेट में छिपाकर रखी गई शराब की खेप बरामद हुई थी. इसी मामले में उसका नाम सामने आया था.
पहले भी जा चुका है जेल
कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है. वह पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. जमानत पर रिहा होने के बाद उसने फिर से अवैध शराब कारोबार शुरू कर दिया था. पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ कोतवाली थाना में भी दो मामले दर्ज हैं. फिलहाल उसे जक्कनपुर थाना पुलिस के हवाले कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Also Read: धनरूआ में खरीफ महाअभियान की शुरुआत, जैविक और आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










