Bankipur By-Election: कायस्थ उम्मीदवार नहीं मिला तो समाज उतारेगा अपना प्रत्याशी, बैठक में ऐलान

कायस्थ चित्रगुप्त सेना की बैठक में शामिल लोग
Patna News: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आयोजित बैठक में कायस्थ चित्रगुप्त सेना ने साफ किया कि यदि किसी दल ने कायस्थ उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया तो समाज महापंचायत बुलाकर अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगा.
Patna News (अजीत कुमार की रिपोर्ट)
पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कायस्थ चित्रगुप्त सेना, बिहार प्रदेश (पटना महानगर) की बैठक में समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर अहम निर्णय लिया गया. बैठक में सर्वसम्मति से कहा गया कि यदि किसी राष्ट्रीय या क्षेत्रीय दल द्वारा कायस्थ समाज के उम्मीदवार को टिकट दिया जाता है तो पूरा समाज उसके समर्थन में एकजुट होगा. वहीं टिकट नहीं मिलने की स्थिति में समाज अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने पर विचार करेगा.
बहादुरपुर में हुई समाज की महत्वपूर्ण बैठक
बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी स्थित आयकर अधिवक्ता अवध किशोर प्रसाद के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता सेनाध्यक्ष पाण्डेय अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने की. बैठक में समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व और आगामी उपचुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.
प्रतिनिधित्व नहीं मिला तो होगी महापंचायत
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि किसी भी राजनीतिक दल द्वारा कायस्थ समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता है तो समाज की महापंचायत बुलाई जाएगी. महापंचायत में सामूहिक निर्णय लेकर अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
बंधुआ वोट बैंक नहीं है कायस्थ समाज : सेनाध्यक्ष
सेनाध्यक्ष पाण्डेय अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज किसी राजनीतिक दल का बंधुआ वोट बैंक नहीं है. समाज अब सम्मानजनक राजनीतिक भागीदारी और सत्ता में उचित हिस्सेदारी चाहता है. उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कायस्थ मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं और उनकी अनदेखी किसी भी दल के लिए राजनीतिक रूप से नुकसानदायक हो सकती है.
घर-घर चलाया जा रहा जनसंपर्क अभियान
पदाधिकारियों ने बताया कि मई माह से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत विभिन्न मोहल्लों में संगठनात्मक समितियों का गठन किया गया है. अभियान का उद्देश्य समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक करने के साथ-साथ उसे संगठित करना है.
बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद
बैठक में आयकर अधिवक्ता अवध किशोर प्रसाद, रौशन प्रियदर्शी, राजेश चौधरी, उमेश सिन्हा, ई.बी.के. लाल, अजित शंकर, सुभाष श्रीवास्तव, धीरज सिन्हा, गुप्तेश्वर श्रीवास्तव, किशोर कुमार अम्बष्ट समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे. वक्ताओं ने कहा कि आगामी चुनाव में कायस्थ समाज अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेगा और समाजहित में सामूहिक निर्णय लिया जाएगा.
Also Read: एआई से अश्लील फोटो बनाकर नाबालिग से कर रहा था उगाही, साइबर पुलिस ने आरोपी को पटना से पकड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










