सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर की नियुक्ति का पैनल तैयार, लिस्ट वेबसाइट पर जारी

Published by : ANURAG PRADHAN Updated At : 12 Jan 2026 9:06 PM

विज्ञापन

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर (तीन वर्षीय) पदों पर नियुक्ति के लिए पैनल तैयार कर लिया है.

विज्ञापन

पटना. बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर (तीन वर्षीय) पदों पर नियुक्ति के लिए पैनल तैयार कर लिया है. इसके लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज सत्यापन के बाद किया गया है. ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थियों का साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन चार से सात दिसंबर 2025 के बीच कराया गया था. अभ्यर्थियों की प्वाइंट वाइज सूची जारी कर दी है. यह सूची bceceboard.bihar.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है. जिन उम्मीदवारों ने समय पर एनओसी जमा नहीं किया, उनके आवेदन पेंडिंग रखे गये हैं. अब इस पूरी प्रक्रिया के आधार पर आगे की नियुक्ति से जुड़ी कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन