वीमेंस कॉलेज : कैजुअल वेकेंसी में आज भी होगा नामांकन

Published by : JUHI SMITA Updated At : 13 Jun 2025 8:18 PM

विज्ञापन

पटना वीमेंस कॉलेज में शुक्रवार को जहां लगभग 100 छात्राओं ने हॉस्टल में अपना नामांकन लिया. वहीं दूसरी ओर कैजुअल वेकेंसी में भी छात्राओं ने अपना नामांकन लिया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज में शुक्रवार को जहां लगभग 100 छात्राओं ने हॉस्टल में अपना नामांकन लिया. वहीं दूसरी ओर कैजुअल वेकेंसी में भी छात्राओं ने अपना नामांकन लिया. यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहेगा. कॉलेज प्रशासन ने बताया कि कॉलेज की ओर से विभिन्न विषयों में बची हुई सीटों के लिए कैजुअल वेकेंसी निकाली थी. जिन छात्राओं ने यह भरा, उन्हें नामांकन को लेकर एक तारीख दी गयी थी. शुक्रवार को कुल 60 छात्राओं ने फिलाॅसफी, हिंदी, डाटा साइंस, बॉटनी आदि विषयों में अपना नामांकन लिया. अगले दिन भी बची हुई सीटों पर नामांकन लिया जायेगा. नये सत्र का ओरिएंटेशन 23-25 जून मदर वेरोनिका ऑडिटोरियम में किया जायेगा. इन तीन दिनों में छात्राओं को कॉलेज और इससे जुड़े नियमों के बारे में जानकारी मिलेगी. 23 जून के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में छात्राओं के माता-पिता भी मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JUHI SMITA

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन