24 दिन, 35 जनसभाएं और 9000 से ज्यादा प्रोजेक्ट, नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का पूरा लेखा-जोखा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Mar 2026 6:26 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा खत्म हो गई है. इस दौरान उन्होंने राज्यभर में 15 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की शुरुआत की और हजारों परियोजनाओं का उद्घाटन किया. यह यात्रा उनके कार्यकाल की आखिरी बड़ी पहल मानी जा रही है. इससे विकास को नई गति मिली है.

विज्ञापन

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान 24 दिनों में अलग-अलग जिलों का दौरा किया और 15 हजार 498 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी. इस दौरान कुल 9051 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस यात्रा में मुख्यमंत्री ने 35 जनसभाएं भी कीं और लोगों से सीधे बातचीत की. उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं और कई जगहों पर तुरंत समाधान का भरोसा दिया. यह यात्रा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की जीत के बाद शुरू की गई थी. जनवरी 2026 में मकर संक्रांति के बाद इसकी शुरुआत पश्चिम चंपारण से हुई थी, जहां से उन्होंने उत्तर बिहार के कई जिलों का दौरा किया.

जल्द सीएम पद छोड़ सकते हैं सीएम

फरवरी में बजट सत्र के कारण यात्रा कुछ समय के लिए रोक दी गई थी. इसके बाद मार्च में राज्यसभा चुनाव के नामांकन के बाद फिर से यात्रा शुरू हुई और आखिरकार पटना में इसका समापन हो गया. माना जा रहा है कि यह मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी आखिरी बड़ी यात्रा थी, क्योंकि वे राज्यसभा जा चुके हैं और जल्द ही मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

समय पर काम पूरा कराने का दिया निर्देश

यात्रा खत्म होने के बाद भी मुख्यमंत्री एक्टिव नजर आए. उन्होंने पटना में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण किया, जिनमें बिहार गौरव पार्क, बांस घाट, पटना हाट और सभ्यता द्वार शामिल हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी योजनाओं को तय समय पर पूरा किया जाए.

सीएम ने खास तौर पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि के पास बन रहे लोकनायक जय प्रकाश नारायण पार्क का भी जायजा लिया. उन्होंने कहा कि यह पार्क बनने के बाद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा और इस इलाके की खूबसूरती भी बढ़ेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में एसपी का एक्शन, एक साथ कई थानों के प्रभारी बदले, 24 घंटे में ज्वाइन का आदेश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन