होली से पहले बिहार पहुंचेंगे नितिन नवीन, राज्यसभा चुनाव को लेकर सबकुछ कर देंगे सेट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 02 Mar 2026 5:25 PM

विज्ञापन

नितिन नबीन की फाइल फोटो

Nitin Nabin Bihar Visit: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं. होली और राज्यसभा चुनाव के बीच उनका यह दौरा सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है. अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार वे होली अपने गृह राज्य में मनाएंगे, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है.

विज्ञापन

Nitin Nabin Bihar Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिनों के बिहार दौरे पर आ रहे हैं. होली और राज्यसभा चुनाव के बीच उनका यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार होली के मौके पर बिहार में रहेंगे. इसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. सूत्रों के मुताबिक वे मंगलवार को पटना पहुंचेंगे. पांच मार्च को उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है.

होली मिलन और पारिवारिक कार्यक्रम

पटना पहुंचने के बाद नितिन नवीन परिवार के साथ होली मनाएंगे. इसके अलावा कई होली मिलन समारोहों में हिस्सा लेंगे. पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारियां तेज कर दी हैं. बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी खास कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं. स्थानीय नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में यह दौरा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाला होगा.

बांकीपुर से पांच बार विधायक

नितिन नवीन पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक चुने गए हैं. वे पहले बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री रह चुके हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. 23 मई 1980 को जन्मे नितिन नवीन को जनवरी 2026 में पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी. वे सड़क निर्माण और शहरी विकास जैसे विभाग संभाल चुके हैं.

पिता की विरासत, बेटे की जिम्मेदारी

उनके पिता नवीन किशोर भी विधायक और मंत्री थे. उनके निधन के बाद 2006 में नितिन नवीन को चुनाव मैदान में उतारा गया. तब से वे लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वे कई बार बिहार आए हैं. लेकिन इस पद पर रहते हुए पहली बार अपने घर में होली मनाएंगे.

राज्यसभा चुनाव पर भी नजर

पांच मार्च को राज्यसभा चुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख है. उसी दिन वे दिल्ली लौट जाएंगे. 16 मार्च को मतदान होना है. देशभर में 37 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं. बिहार की पांच सीटें भी शामिल हैं.

इन सीटों में उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर, एडी सिंह, प्रेमचंद्र गुप्ता और हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल पूरा हो रहा है. खबर है कि जदयू ने रामनाथ ठाकुर का नाम लगभग तय कर लिया है. वहीं निशांत कुमार के नाम की भी चर्चा चल रही है. नितिन नबीन पटना में सीटों का समीकरण सेट कर सकते हैं.

बंगाल भी बड़ी चुनौती

राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के सामने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बड़ी चुनौती है. पार्टी वहां सरकार बनाने की रणनीति पर काम कर रही है.

Also Read: मनीष रंजन को नहीं मिली जमानत, पटना NEET छात्रा केस में CBI बोली- जांच में हमें हॉस्टल ऑनर की जरूरत नहीं

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन