पटना के बिहटा में महुआर बालू घाट पर हथियारबंद अपराधियों का धावा, कर्मचारियों को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Updated:
विज्ञापन
PATNA NEWS

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

Patna Crime News: बिहटा के महुआर बालू घाट पर देर रात दर्जनभर हथियारबंद अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में धावा बोलकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया. अपराधियों ने 1.80 लाख रुपये नकद और चार मोबाइल फोन लूट लिए, जबकि विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई.

विज्ञापन

Patna News: (मोनु कुमार मिश्रा)
पटना के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआर बालू घाट पर देर रात हथियारबंद अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. दर्जनभर से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर नकदी और मोबाइल लूट लिए, जबकि विरोध करने पर मारपीट भी की गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

रात 1:45 बजे बालू घाट पर अचानक हमला

जानकारी के अनुसार, रात करीब 1:45 बजे 12 से अधिक नकाबपोश अपराधी हथियारों से लैस होकर महुआर बालू घाट संख्या-17 स्थित चालान काउंटर पर पहुंचे. अपराधियों ने आते ही पूरे इलाके को घेर लिया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की.

कर्मचारियों को बनाया बंधक, की मारपीट

इसके बाद छह अपराधी सीधे काउंटर के अंदर घुस गए और वहां मौजूद कर्मचारी उमेश कुमार और नवलेश कुमार को कब्जे में ले लिया. जब कर्मचारियों ने विरोध करने की कोशिश की तो उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उन्हें बंधक बना लिया गया.

1.80 लाख नकद और मोबाइल लूटे

अपराधियों ने काउंटर में रखा 1.80 लाख रुपये नकद से भरा बैग लूट लिया. इसके अलावा चार मोबाइल फोन भी छीन लिए गए. पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी सोन नदी की ओर फरार हो गए.

15 मिनट तक चली वारदात, इलाके में दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरी घटना करीब 15 मिनट तक चली। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया. स्थानीय लोग घटना को लेकर भयभीत हैं.

घायल कर्मचारियों का अस्पताल में इलाज

मारपीट में घायल दोनों कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया. टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.

अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पीड़ित कर्मचारियों के बयान के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है.

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के जरिए जल्द ही अपराधियों की पहचान कर ली जाएगी और पूरे मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

ALSO READ: Bihar MLC Election में BJP ने खेला सवर्ण कार्ड, अति पिछड़ों को भी जगह, BJP ने कैसे साधा चुनावी गणित?

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन