आज से अगले 4 महीने तक मांगलिक कार्यों पर लगी रोक, चातुर्मास में भूल कर भी ना करें ये काम, जानें कब से गूंजेगी शहनाई

Ai जेनरेटेड इमेज
सनातन धर्म में 25 जुलाई से देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास का आरंभ हो रहा है. यह 19 नवंबर तक चलेगा, जिसके चलते विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों पर पूरी तरह रोक लग जाएगी. जानिए कब से फिर शुरू होंगे मांगलिक कार्य।
Chaturmas 2026 : सनातन धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व है. इस वर्ष 25 जुलाई से देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है, जो 19 नवंबर तक चलेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस चार महीने की अवधि में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और जनेऊ संस्कार सहित सभी प्रकार के मांगलिक और शुभ कार्यों पर पूरी तरह से रोक लग जाती है.
भगवान विष्णु चार महीने के लिए जाते हैं योगनिद्रा में
विद्वत परिषद के अध्यक्ष आचार्य लाल भूषण मिश्र ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है. इस दिन से सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु चार माह के लिए क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं. इस चार महीने की अवधि को ही चातुर्मास कहा जाता है. भगवान के निद्रा में होने के कारण ही इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं.
20 नवंबर को देवउठनी एकादशी से फिर शुरू होंगे शुभ कार्य
चातुर्मास की समाप्ति 19 नवंबर को होगी. इसके अगले दिन, यानी 20 नवंबर को देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी का पावन पर्व मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की लंबी योगनिद्रा से जागते हैं और इसके साथ ही एक बार फिर से सभी शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है.
21 नवंबर को होगा तुलसी विवाह, बजेगी शहनाई
आचार्य लाल भूषण मिश्र ने आगे बताया कि देवउठनी एकादशी के व्रत का पारण अगले दिन 21 नवंबर को किया जाएगा. इसी दिन रात्रि 3:41 बजे विवाह नक्षत्र में 'तुलसी विवाह' का अति शुभ मुहूर्त बन रहा है. शालिग्राम और माता तुलसी के विवाह के संपन्न होने के साथ ही शादियों का सीजन फिर से शुरू हो जाएगा और मांगलिक कार्य दोबारा पूरे हर्षोल्लास के साथ आरंभ हो जाएंगे.
क्या है चातुर्मास?
आषाढ़ शुक्ल एकादशी (देवशयनी एकादशी) से चातुर्मास की शुरुआत होती है और कार्तिक शुक्ल एकादशी (देवउठनी एकादशी) पर इसका समापन होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दौरान भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में रहते हैं. इसी कारण नए शुभ और मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है.
4 महीने तक क्यों नहीं गूंजेगी शहनाई
चातुर्मास के दौरान विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, जनेऊ संस्कार, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्यों को शुभ नहीं माना जाता है. धार्मिक परंपरा के अनुसार देवताओं के शयन काल में ऐसे कार्य नहीं किए जाते हैं. देवउठनी एकादशी के बाद ही दोबारा विवाह और अन्य शुभ कार्य शुरू होते हैं.
चातुर्मास में क्या करें ?
चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की नियमित पूजा करें. व्रत, जप, तप, दान और सत्संग में समय दें. श्रीमद्भागवत, भगवद्गीता, रामचरितमानस और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना शुभ माना जाता है. जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र और अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है.
चातुर्मास में क्या नहीं करें ?
चातुर्मास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों से बचना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तामसिक भोजन, नशा, क्रोध, झूठ और किसी का अपमान करने से भी बचना चाहिए. इस अवधि में सात्विक जीवनशैली अपनाने और संयम का पालन करने की सलाह दी जाती है.
Also Read : गया जी में प्रभात खबर और सनराइज मसाला की कुकिंग प्रतियोगिता, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, जानें प्रक्रिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










