सावन में डाकघर से मिलेगा हरिद्वार का गंगाजल, घर-घर पहुंचाएंगे पोस्टमैन

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची मंडल डाक विभाग ने सावन के महीने में भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है. अब श्रद्धालु अपने नजदीकी डाकघर से 30 रुपये में हरिद्वार का पवित्र गंगाजल खरीद सकेंगे. डाकिए इसे घर-घर भी पहुंचाएंगे.

विज्ञापन

Sawan Gangajal : श्रावण मास में भगवान शिव के भक्तों की सुविधा के लिए रांची मंडल डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है. इस बार श्रद्धालु अपने नजदीकी डाकघर से ही हरिद्वार का पवित्र गंगाजल खरीद सकेंगे. विभाग ने राज्य के सभी डाकघरों में गंगाजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है, ताकि लोगों को पूजा-अर्चना के लिए आसानी से गंगाजल मिल सके. 

विज्ञापन

30 रुपये में डाकघर और घर-घर मिलेगा हरिद्वार का गंगाजल 

डाक विभाग के अनुसार, हरिद्वार से लाया गया पवित्र गंगाजल 30 रुपये प्रति बोतल की दर से सभी डाकघरों में उपलब्ध रहेगा. श्रद्धालु इस गंगाजल से सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में भी इसका उपयोग कर सकेंगे. ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है. इसके लिए डाकियों को भी गंगाजल उपलब्ध कराया गया है. डाकिए अपने नियमित वितरण कार्य के दौरान इच्छुक लोगों के घर तक गंगाजल पहुंचायेंगे. इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और उन लोगों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश डाकघर नहीं पहुंच पाते हैं. इसके अलावा राजधानी रांची के प्रमुख शिवालयों और मंदिरों के आसपास डाक विभाग की ओर से विशेष शिविर लगाये जायेंगे. इन शिविरों में श्रद्धालु आसानी से हरिद्वार का गंगाजल खरीद सकेंगे. सावन में मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गयी है, ताकि भक्तों को गंगाजल के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े. रांची मंडल के वरीय डाक अधीक्षक विनोद कुमार पंडित ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि सावन के दौरान हर श्रद्धालुतक हरिद्वार का पवित्र गंगाजल आसानी से पहुंचे. 

विभाग ने कर्मियों को किया प्रेरित 

रांची में सावन महीने की तैयारी को लेकर डाक विभाग ने विभिन्न शाखा डाकघरों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान पुंदाग, मुड़मा, नयासराय, गुटुआ और सापारोम शाखा डाकघर में कार्यक्रम हुए. झारखंड परिमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन ने शाखा डाकपाल और सहायक शाखा डाकपाल को श्रद्धालुओं तक पवित्र गंगाजल पहुंचाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में रांची मंडल के वरीय डाक अधीक्षक विनोद कुमार पंडित, नोडल ऑफिसर अमित कुमार आदि शामिल थे. 

इसे भी पढ़ें: नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में झारखंड के गुदड़ी ने रचा इतिहास, पूर्वी भारत का नंबर-1 आकांक्षी प्रखंड बना

इसे भी पढ़ें: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला: अशोक नगर में चोरी करने दिल्ली के बवाना और बिहार के सीतामढ़ी से आई थी दो चोरनी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola