शेरघाटी : विधानसभा में गूंजी जिला बनाने की मांग, विधायक उदय कुमार सिंह ने सदन में उठाया मुद्दा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेरघाटी को जिला बनाने की मांग तीन दशकों से उठ रही है. विधायक उदय कुमार सिंह ने बिहार विधानसभा में यह मुद्दा उठाया है. सरकार ने नए जिलों के गठन के लिए समिति बनाने की बात कही है.

विज्ञापन

शेरघाटी को जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर बिहार विधानसभा में गूंज उठी. शेरघाटी के विधायक उदय कुमार सिंह ने सदन में यह मुद्दा उठाते हुए सरकार से शेरघाटी को जल्द से जल्द जिला घोषित करने की मांग की.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शेरघाटी सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला बनने की सभी आवश्यक अर्हताएं पूरी करता है, इसलिए सरकार को इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए.

तीन दशकों से उठ रही है जिला बनाने की मांग

विधायक ने कहा कि करीब तीन दशकों से शेरघाटी को जिला बनाने की मांग स्थानीय जनता और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों द्वारा लगातार की जाती रही है.

उन्होंने सदन को बताया कि शेरघाटी झारखंड की सीमा से सटा एक महत्वपूर्ण अनुमंडल है. राष्ट्रीय राजमार्ग (जीटी रोड) पर स्थित होने के कारण इसका प्रशासनिक और रणनीतिक महत्व भी काफी अधिक है. इसके बावजूद अब तक इसे जिला का दर्जा नहीं मिल सका है.

सरकार का जवाब: नए जिलों के गठन के लिए बनी है समिति

सरकार की ओर से सदन में जवाब देते हुए बताया गया कि नए जिलों के गठन के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जा चुका है और सचिवों की समिति भी इस संबंध में निरंतर कार्य कर रही है.

हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया कि शेरघाटी को नया जिला बनाने के संबंध में अब तक संबंधित जिलाधिकारी और प्रमंडलीय आयुक्त स्तर से कोई औपचारिक प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है.

9 प्रखंड और 100 किमी से अधिक विस्तृत क्षेत्र

गौरतलब है कि शेरघाटी अनुमंडल के अंतर्गत नौ प्रखंड, करीब दो दर्जन थाना क्षेत्र तथा बाराचट्टी से डुमरिया तक 100 किलोमीटर से अधिक का विस्तृत भू-भाग आता है. यह इलाका लंबे समय से अपेक्षित विकास और प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार की राह देख रहा है.

विधानसभा में एक बार फिर प्रमुखता से यह मुद्दा उठने से क्षेत्रवासियों में जिला गठन की मांग को लेकर एक बार फिर नई उम्मीद जगी है.

Also Read : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात, कहा- मिलेगा न्याय


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन