मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात, कहा- मिलेगा न्याय

भरत तिवारी के परिवार से मिले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
Bharat Tiwari Encounter : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया है. पुलिस के अनुसार, भरत तिवारी की मौत पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोलियों के लगने की जगह की पुष्टि हुई है.
Bharat Tiwari Encounter : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वर्गीय भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया है. सीएम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय भरत तिवारी जी के परिवार को न्याय मिलेगा.
उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.
क्या है मामला
17 जून को भरत तिवारी फेसबुक लाइव पर आया था. लाइव के दौरान उसने खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस के सामने सरेंडर करने की बात कही थी. इसके बाद उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया.
पुलिस के अनुसार, सरेंडर करने के बाद भरत तिवारी ने दोबारा हथियार उठाकर फायरिंग करने की कोशिश की. पुलिस का दावा है कि इसी दौरान जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें गोली लगने से उसकी मौत हो गई.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया
रिपोर्ट के मुताबिक पहली गोली बाईं जांघ के ऊपरी हिस्से में सामने से लगी थी. दूसरी गोली बाईं जांघ के बीच वाले हिस्से के अंदर की ओर लगी. तीसरी गोली दाईं जांघ के बीच वाले हिस्से के अंदर की तरफ लगी. चौथी गोली दाईं जांघ के बाहरी हिस्से में मिली. वहीं पांचवीं गोली बाएं पैर के बीच वाले हिस्से में पीछे से लगी थी. रिपोर्ट में सभी गोलियों के शरीर के निचले हिस्से में लगने की पुष्टि हुई है.
हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
पटना हाई कोर्ट ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार सरकार को तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा समेत सभी डिजिटल सबूतों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं.
भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी ने याचिका दायर कर एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि सरेंडर के बावजूद भरत भूषण को गोली मारी गई. वहीं पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान आत्मरक्षा में गोली चलाई गई थी. मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त 2026 को होगी.
Also Read : भरत तिवारी एनकाउंटर केस: पटना हाई कोर्ट ने 3 हफ्ते में सरकार से मांगा जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










