आरा: अनाइठ मठिया गोलीकांड में दो नामजद, आरोपी के घर से कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरा में छात्र कृष राज को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. आरोपी के घर से एक कारतूस भी बरामद हुआ है.

विज्ञापन

Arrah News: शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप छात्र को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. जख्मी छात्र कृष राज के फर्दबयान पर अनाइठ बाजार मोहल्ला निवासी स्व. मुन्ना यादव के पुत्र पवन यादव और अनीश यादव को नामजद किया गया है. पुलिस ने आरोपितों के घर पर छापेमारी के दौरान एक कारतूस भी बरामद किया है. दोनों आरोपित फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

विज्ञापन

आटा लेकर घर लौट रहा था छात्र

दर्ज प्राथमिकी में कृष राज ने बताया है कि गुरुवार की देर शाम वह अपने मोहल्ले के अमन भैया के साथ बाइक से बाजार से आटा लेकर घर लौट रहा था. अनाइठ मठिया स्थित ट्रांसफार्मर के समीप पहुंचने पर अनीश यादव और उसका भाई पवन यादव बाइक से उसका पीछा करते हुए वहां पहुंचे.

कृष राज के अनुसार, बाइक चला रहे अनीश यादव ने अपने भाई पवन यादव से उसे मारने के लिए कहा. इसके बाद पवन यादव ने कमर से पिस्टल निकालकर उसे गोली मार दी.

पीठ में गोली लगने से गंभीर रूप से हुआ था जख्मी

बताया जाता है कि रविवार की देर शाम अनाइठ मठिया के समीप हथियारबंद बदमाशों ने अनाइठ मोहल्ला, वार्ड नंबर 44 निवासी स्व. शिबू कुमार के पुत्र कृष राज को गोली मार दी थी. गोली उसके बायीं ओर पीठ में काफी करीब से लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था.

आरोपी के घर से कारतूस बरामद

नवादा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपितों के घर से एक कारतूस बरामद किया है. हालांकि, दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन