आरा: सड़क पर गिरे विद्युत प्रवाहित तार ने ली अधेड़ की जान, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरा के शाहपुर थाना क्षेत्र में बिजली का तार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अधेड़ ने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Arrah News: शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में सोमवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल अधेड़ को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

सड़क पर टूटकर गिरा था बिजली का तार

मृतक की पहचान पांडेयपुर गांव निवासी स्व. अक्षय लाल कुमार के 42 वर्षीय पुत्र गुलाबचंद कुमार के रूप में हुई है. वह पेशे से मजदूर थे. मृतक के चचेरे भाई सुखदेव पंडित ने बताया कि सोमवार की सुबह गुलाबचंद कुमार घर से सड़क की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में पहले से बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था. तार में विद्युत प्रवाहित होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गये और गंभीर रूप से घायल हो गये.

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

घटना के कुछ देर बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गुलाबचंद कुमार को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले गये. वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी.

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की कार्रवाई की गयी.

मृतक के परिवार में मचा कोहराम

बताया जाता है कि गुलाबचंद कुमार तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे स्थान पर थे. उनके परिवार में पत्नी रामावती देवी और दो पुत्र मुन्ना कुमार एवं महावीर कुमार हैं. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. पत्नी रामावती देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन