राजापाकर में काली स्थान से असामाजिक तत्वों ने बरगद का पेड़ काटा, ग्रामीणों में आक्रोश

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 Jun 2026 12:19 PM

विज्ञापन

काटा हुआ बरगद का वृक्ष.

Hajipur News : बरगद के वृक्ष काटने के मामले में राजस्व कर्मचारी ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट अंचलाधिकारी को सौंपी जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए राजापाकर थाना को लिखा जाएगा.

विज्ञापन

Hajipur News : नीरज कुमार की रिपोर्ट

राजापाकर बाजार स्थित कबीर मठ आश्रम के समीप काली स्थान परिसर के बगल में स्थित एक विशाल बरगद का पेड़ काटे जाने की घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है. यह पेड़ ग्रामीणों के लिए आस्था और पूजा-पाठ का प्रमुख केंद्र बताया जाता है.

लोगों ने अवैध कटाई का आरोप लगाया

स्थानीय लोगों के अनुसार, संजीत कुमार उर्फ बन्ठा (पिता: बिंदेश्वर सिंह, निवासी राजापाकर) द्वारा उक्त बरगद के पेड़ की अवैध कटाई कराई जा रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचकर विरोध जताने लगे.

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

सूचना मिलने पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव ने मामले की जानकारी जिला पदाधिकारी वैशाली, सीओ राजापाकर और थानाध्यक्ष राजापाकर को दी. इसके बाद राजस्व कर्मचारी मुनाजिर हुसैन और 112 डायल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.

राजस्व कर्मचारी ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट अंचलाधिकारी को सौंपी जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए राजापाकर थाना को लिखा जाएगा.

वर्षों से आस्था का केंद्र रहा है बरगद का पेड़

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विशाल बरगद का पेड़ वर्षों से पूजा-पाठ और धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है. इसके कटने से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.

Also Read : बारिश से बदला मौसम का मिजाज: तपती गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन