स्वतंत्रता सेनानी परिवार सम्मान समारोह में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव

सर्किट हाउस में बैठक करते लोग.
Hajipur News : कार्यक्रम को तैयारी को लेकर सर्किट हॉउस में बैठक किया गया. जदयू नेता देवेंद्र यादव भारती ने इस कार्यक्रम की जानकारी दिया.
Hajipur News : कैफ अहमद की रिपोर्ट
हाजीपुर के पानापुर धर्मपुर में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी परिवार सम्मान समारोह का आयोजन होगा. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पांच स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करेंगे. कार्यक्रम को तैयारी को लेकर सर्किट हॉउस में बैठक किया गया. जदयू नेता देवेंद्र यादव भारती ने इस कार्यक्रम की जानकारी दिया.
स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के सदस्यों को मिलेगा सम्मान
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानी कमेटी की ओर से आयोजित किया जा रहा है. समारोह में स्वतंत्रता सेनानी अवध बिहारी सिंह, अमीर गुरु, शहीद बेनी भगत और मुंशी सिंह समेत पांच स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के एक-एक सदस्य को सम्मानित किया जाएगा.
देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान अविस्मरणीय है. उनके परिवारों को सम्मानित कर युवा पीढ़ी को देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है.
समारोह में स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में आम लोगों के शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










