वैशाली: धान का बिचड़ा धोने गई वृद्ध महिला नहर में डूबी, मौत से गांव में मातम

Updated:
विज्ञापन

फोटो-01, | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैशाली जिले के शहदुल्लहपुर गांव में उस समय मातम छा गया जब धान का बिचड़ा धो रही 78 वर्षीय वृद्ध महिला की नहर में डूबने से दुखद मृत्यु हो गई. घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हैं और परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Vaishali News : लालगंज थाना क्षेत्र के शहदुल्लहपुर गांव में रविवार दोपहर धान का बिचड़ा धोने के दौरान 78 वर्षीय एक वृद्ध महिला की नहर में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया.

विज्ञापन

धान का बिचड़ा धोते समय हुआ हादसा

मृतका की पहचान शहदुल्लहपुर गांव निवासी स्वर्गीय भिखारी पासवान की पत्नी गायत्री देवी (78) के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि वह धान की रोपनी के लिए बिचड़ा उखाड़ने खेत गई थीं. आशंका है कि बिचड़ा धोने के दौरान नहर में उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गईं.

नहर में तैरता दिखा शव, ग्रामीणों ने निकाला बाहर

दोपहर के समय खेत में काम कर रहे कुछ किसानों की नजर नहर में तैर रहे शव पर पड़ी. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकाला. महिला की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

पुलिस और राजस्व कर्मचारी ने की जांच

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं अंचलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी आदित्य कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली और जांच शुरू की. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग उठाई

घटना के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि नहर में डूबने से महिला की मौत की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन