वैशाली में बाढ़ के पानी में नहाते समय दो महिलाएं और बच्ची डूबीं, नाविकों ने बचाई जान

Updated:
विज्ञापन

डूबती महिला और बच्ची को बचाते स्थानीय लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैशाली में बाढ़ के पानी में नहा रही दो महिलाओं और एक बच्ची के डूबने का खतरा टल गया. तेज बहाव में बहने लगीं तीनों को स्थानीय लोगों और नाविकों ने सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाला. ग्रामीणों ने खतरनाक जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है.

विज्ञापन

Flood Water: जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर विश्राम पुल के पास बुधवार को बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा टल गया. तेज बहाव में दो महिलाएं और एक बच्ची गहरे पानी में चली गयीं और बहने लगीं. स्थानीय लोगों और नाविकों की तत्परता से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

विज्ञापन

डूबने से बचायी गयी महिलाओं की पहचान जुड़ावनपुर करारी वार्ड संख्या-15 शिवनगर निवासी गीता देवी और चनो देवी के रूप में हुई है. वहीं बच्ची की पहचान पिंकी कुमारी के रूप में हुई है.

पैर फिसलने से गहरे पानी में गयीं

जानकारी के अनुसार तीनों गांव की अन्य महिलाओं के साथ विश्राम पुल के पास बाढ़ के पानी में नहा रही थीं. इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से तीनों गहरे पानी में चली गयीं. तेज बहाव के कारण वे करीब 200 मीटर तक बह गयीं.

साथ में नहा रही महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे. कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.

नाविकों ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला

स्थानीय नाविक तत्काल नाव लेकर पानी में उतरे. स्थानीय मोबाइल दुकानदार बिट्टू कुमार ने बताया कि गीता देवी, चनो देवी और पिंकी कुमारी को डूबते देखकर रेनू राय, सोनू कुमार, संजीव कुमार समेत कई युवा मौके पर पहुंचे. युवाओं और नाविकों की मदद से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

घटना की सूचना मिलने पर तीनों के स्वजन भी मौके पर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया.

खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि समय पर मदद नहीं मिलती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाढ़ के पानी में नहाने को लेकर लोगों को जागरूक करने की मांग की है.

ग्रामीणों ने विश्राम पुल जैसे गहरे और खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की भी मांग की, ताकि लोगों को खतरे की जानकारी रहे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन