वैशाली के महुआ में रिटायर्ड एसडीओ के घर चोरी, 26 हजार नकद और जरूरी कागजात ले गए चोर

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद पहुंची पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैशाली के महुआ में एक रिटायर्ड सिंचाई विभाग के एसडीओ के घर चोरों ने धावा बोल दिया. लाखों रुपये के सामान के बजाय उन्होंने 26 हजार रुपये नकद और बैंक के साथ अन्य जरूरी कागजात चुरा लिए. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.

विज्ञापन

Vaishali Crime News: महुआ थाना क्षेत्र में चोरों ने सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त एसडीओ के घर को निशाना बनाते हुए करीब 26 हजार रुपये नकद समेत बैंक और अन्य जरूरी कागजात चोरी कर लिये. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छतवारा गांव के वार्ड संख्या-7 निवासी सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त एसडीओ जगदीश भगत के घर में मंगलवार की रात चोर शौचालय की छत के सहारे प्रवेश कर गये. इसके बाद कमरे में रखी अटैची और गोदरेज का लॉक तोड़कर करीब 26 हजार रुपये नकद तथा बैंक समेत अन्य जरूरी कागजात चोरी कर लिये.

सुबह कमरे में बिखरा मिला सामान

बुधवार की सुबह सोकर उठने के बाद जगदीश भगत ने घर का सामान बिखरा देखा. उनकी पत्नी कृष्णा देवी ने कमरे में जाकर देखा तो गोदरेज का लॉक टूटा हुआ था. इसके बाद चोरी की जानकारी आसपास के लोगों को हुई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर सभापति नवीन चंद्र भारती और पार्षद प्रतिनिधि विजय कुमार रोशन समेत कई लोग मौके पर पहुंचे. सूचना मिलते ही महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने सब इंस्पेक्टर नगीना कुमार को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा.

पुलिस ने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी लेने के बाद आसपास के संदिग्ध लोगों के संबंध में छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस चोरी गये सामान और आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है.

पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग

सभापति नवीन चंद्र भारती ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जतायी है. उन्होंने वैशाली के पुलिस कप्तान शुभांक मिश्रा से क्षेत्र में पुलिस गश्ती तेज करने, चोरी गये सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन