वैशाली: दहेज हत्या के फरार आरोपी के घर चस्पाया गया इश्तेहार, जल्द सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की-जप्ती

Updated:
विज्ञापन

आरोपी के घर इस्तेहार चिपकाते हुए पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैशाली में दहेज हत्या के एक फरार आरोपी के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया है. ढोल-नगाड़े बजाते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की और परिजनों को आरोपी को सरेंडर कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Vaishali News : सदर थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के घर स्थानीय पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पाया. पुलिस दल-बल के साथ ढोल-नगाड़े बजाते हुए आरोपी के घर पहुंची और विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत कार्रवाई पूरी की.

विज्ञापन

दहेज हत्या मामले में आरोपी फरार

पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मामला सदर थाना कांड संख्या-188/26 से संबंधित है. फरार आरोपी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के वारोपुर निवासी मदन मोहन शर्मा के पुत्र गरीबनाथ शर्मा के रूप में हुई है.

ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई कानूनी कार्रवाई

सदर थाना पुलिस ने आरोपी के पैतृक आवास पर डुग्गी-ढोल बजाकर और ग्रामीणों की उपस्थिति में न्यायालय का इश्तेहार चस्पाया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी लोगों को भी दी.

परिजनों को सरेंडर कराने की हिदायत

पुलिस ने आरोपी के परिजनों को निर्देश दिया कि वे उसे जल्द से जल्द माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कराएं. साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि निर्धारित अवधि के भीतर आरोपी के हाजिर नहीं होने पर उसके घर की कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन