वैशाली पुलिस का एक्शन, 30 आरोपी गिरफ्तार, शराब और स्मैक बरामद

वैशाली पुलिस ने 24 घंटे के सघन अभियान में 30 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब, स्मैक, वाहन और नकदी भी जब्त की गई है.
Vaishli News : वैशाली पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए पिछले 24 घंटों में व्यापक अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान विभिन्न मामलों में कुल 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. साथ ही वारंट और कुर्की की कार्रवाई भी तेज की गई.
हत्या, दहेज हत्या और एनडीपीएस मामलों में कार्रवाई
पुलिस अभियान के दौरान हत्या के दो मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. दहेज हत्या के एक मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया. एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई. इसके अलावा हत्या के प्रयास के एक मामले, अन्य एक मामले और चोरी के तीन मामलों में भी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद अधिनियम के तहत सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
13 वारंटी गिरफ्तार, 46 वारंट और कुर्की का निष्पादन
वैशाली पुलिस ने अभियान के दौरान 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया. वहीं कुल 46 वारंट, इश्तेहार और कुर्की-जप्ती से संबंधित आदेशों का निष्पादन किया गया. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.
99 लीटर से अधिक शराब, स्मैक, बाइक और नकदी बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 59.98 लीटर विदेशी शराब और 39.50 लीटर देशी शराब, यानी कुल 99.48 लीटर अवैध शराब बरामद की. इसके अलावा 16.93 ग्राम स्मैक, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और ₹22,980 नकद भी जब्त किए गए.
वाहन जांच में ₹2.61 लाख का जुर्माना
जिलेभर में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल ₹2,61,000 का जुर्माना वसूला गया. पुलिस का कहना है कि अपराधियों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Abhishek Kumar
अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










