वैशाली: महिसौर पुलिस की छापेमारी में शराब कारोबारी गिरफ्तार, बीयर और फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
चांद सराय में पुलिस छापेमारी कर शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार

वैशाली के महिसौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चांद सराय गांव में छापेमारी कर एक कथित शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके घर से भारी मात्रा में शराब बरामद की है.

विज्ञापन

vaishali News : महिसौर थाना पुलिस ने शनिवार देर रात गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चांद सराय गांव में छापेमारी कर एक कथित शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके घर से 17 बोतल बीयर और 46 फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद की है.

पिछले दरवाजे से भागने की कोशिश, पुलिस ने दबोचा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चांद सराय निवासी उमेश चौधरी के पुत्र अविनाश कुमार उर्फ बॉबी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि अविनाश अपने घर से अंग्रेजी शराब की बिक्री करता है. छापेमारी के दौरान आरोपी प्लास्टिक का झोला लेकर पिछले दरवाजे से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया.

झोले और बेडरूम से मिली शराब

तलाशी के दौरान आरोपी के हाथ में मौजूद झोले से किंगफिशर ब्रांड की पांच बोतल बीयर बरामद हुई. इसके बाद घर के बेडरूम की तलाशी लेने पर 12 बोतल किंगफिशर बीयर और ऑफिसर चॉइस ब्रांड के 46 फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई. पुलिस ने सभी शराब को जब्त कर लिया.

उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज

इस मामले में महिसौर थाना के सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार राय के बयान पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपी को रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन