एनसीइआरटी की कैरियर गाइडेंस बुक 12वीं के बाद स्टूडेंट्स का करेगी मार्गदर्शन

Updated at : 06 Oct 2024 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
एनसीइआरटी की कैरियर गाइडेंस बुक 12वीं के बाद स्टूडेंट्स का करेगी मार्गदर्शन

10वीं व 12वीं की पढ़ाई के बाद कैरियर के बारे में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीइआरटी) जानकारी देगा

विज्ञापन

संवाददाता, पटना 10वीं व 12वीं की पढ़ाई के बाद कैरियर के बारे में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीइआरटी) जानकारी देगा. इसके लिए एनसीइआरटी कैरियर गाइडेंस बुक तैयार की है. इसमें यूनिसेफ ने सहयोग किया है. कैरियर मार्गदर्शन सामग्री को दो भागों में बांटा गया है. इसमें 21 डोमेन में 500 कैरियर की जानकारी मिलेगी. इस तरह से एक ही पुस्तक में स्टूडेंट्स के कैरियर से जुड़े सभी सवालों के जवाब मिल जायेगा. सीबीएसइ ने भी इस संबंध में सभी स्कूलों को जानकारी भेज दी है. बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि वह कैरियर मार्गदर्शन पुस्तक छात्रों के उपयोग के लिए उपलब्ध करायेंगे. इस पुस्तक में साइंस, टेक्नॉलॉजी, इंजीनियरिंग, गणित, नॉन स्टैम, स्किल और अन्य कैरियर की जानकारी दी गयी है. इस पुस्तक के माध्यम से छात्रों को यह पता चल सकता है कि 12वीं के बाद कौन सा कोर्स या ट्रेनिंग छात्रों को करनी चाहिए, जिससे कि उन्हें भविष्य में रोजगार मिल सके. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पढ़ाई के साथ-साथ स्कूलों में परामर्श को भी महत्व देती है. एनसीइआरटी की ओर से तैयार इस सामग्री में कोर्स की योग्यता, पाठ्यक्रम शुल्क, छात्रवृत्ति व ऋण की संभावनाओं, पाठ्यक्रम प्रदान करने वाले संस्थानों (सरकारी, निजी, ऑनलाइन पाठ्यक्रम विकल्प) के बारे में भी बताया गया है. इसके अलावा स्टूडेंट्स को यह भी पता चल सकता है कि वह किस कोर्स को करने के बाद प्रतिमाह या प्रतिवर्ष कितनी आय अर्जित कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन