दुस्साहस : बाढ़ के भदौर में युवती की गला काट कर हत्या, बोरे में मिला शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2024 12:35 AM
patna news : चकजलाल गांव के पास महाने नदी के किनारे से बोरे में बंद करीब 23 वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया है.
प्रतिनिधि, बाढ़ भदौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकजलाल गांव के पास महाने नदी के किनारे से बोरे में बंद करीब 23 वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया है. युवती की बेदर्दी से गला काट कर हत्या करने के बाद शव को बोरे में बंद कर महाने नदी के किनारे फेंक दिया गया. युवती के पेट को धारदार हथियार से काट दिया गया है, जिससे उसकी आंतें बाहर निकल गयी थी. शव मिलने की जानकारी के बाद गांव में सनसनी फैल गयी. लोग ऑनर किलिंग की आशंका व्यक्त कर रहे हैं. हालांकि युवती की पहचान नहीं हो पायी है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर महाने नदी के उत्तरी तट के किनारे पीले बोरे में शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को दी. इसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच बोरे को खोला तो उससे क्षत विक्षत शव बरामद हुआ. जांच के दौरान पाया गया कि महिला का सिर काट कर बोरे में बंद किया गया है. वहीं उसकी पेट पर बेदर्दी से वार किया गया है, जो आतें बाहर निकल गयी थी. युवती क्रीम कलर की कुर्ती और काले रंग की पैंट पहने हुए थी. उसके शव की पहचान पुलिस ने कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है. अवैध संबंध, ऑनर किलिंग एवं अन्य कारणों को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस संबंध में हत्या का केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं मृतका की पहचान को लेकर डीएनए टेस्ट एवं बिसरा जांच करायी जा रही है. दनियावां में अधेड़ का शव बरामद, नहीं हुई पहचान दनियावां. दनियावां पुलिस ने दनियावां बाइपास से पांच सौ गज पश्चिम एक धान के खेत के किनारे पानी से करीब 45 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया है. हालांकि उसकी पहचान नहीं हो पायी है. थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि बुधवार की सुबह सात बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि धान के खेत में एक शव पड़ा है. सूचना मिलते ही एसआइ कमलेश कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को धान के खेत के किनारे पानी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए पटना एनएमसी भेज दिया. देखने से शव तीन चार दिन पुराना लग रहा था. कयास लगाया जा रहा है कि उस व्यक्ति को कही और हत्या कर शव को सुनसान खेत किनारे फेंक दिया गया है. मृतक के शरीर पर केवल एक शर्ट था. इसे लेकर लोग अलग अलग कयास लगाये जा रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










