बदमाशों ने दो मोबाइल व मंगल सूत्र छीना
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 09 Jun 2025 12:22 AM
patna news: फतुहा. फतुहा थाना क्षेत्र के विभिन्न भागों में शनिवार की रात्रि और दो दिन पूर्व दो अलग-अलग घटनाओं में दो मोबाइल और एक सोने का मंगल सूत्र हथियार बंध लुटेरों ने छीन लिया.
फतुहा. फतुहा थाना क्षेत्र के विभिन्न भागों में शनिवार की रात्रि और दो दिन पूर्व दो अलग-अलग घटनाओं में दो मोबाइल और एक सोने का मंगल सूत्र हथियार बंध लुटेरों ने छीन लिया. पहली घटना शनिवार की रात्रि की है जब शिवचक गांव निवासी अनिल कुमार का पुत्र अंकुश कुमार अपने मौसेरा भाई मंगल कुमार के साथ फतूहा से अपने घर जाने के लिए सोनारू मोड़ से एक सीएनजी टेम्पो किया. टेंपो में बैठकर ज्यों ही फतुहा दनियावां एनएच 30ए पर कोल्हर गांव के पास पहुंचा की टेंपो पर सवार तीन-चार युवकों ने टेंपो को कोल्हर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर उतार कर पिस्तौल भिड़ाकर मारपीट कर एक एप्पल का मोबाइल समेत दो मोबाइल दोनों से छीन कर भाग गये. पीड़ित अंकुश कुमार ने इस संबंध में लिखित शिकायत की है. वहीं दूसरी घटना फतुहा आरोबी के नीचे दो दिन पूर्व की है जहां बाकीपुर गोरख निवासी अजय कुमार अपनी पत्नी के साथ पटना से लौट रहे थे की एक बाइक पर सवार युवक फतुहा आरोबी के पास उसकी पत्नी का सोने का मंगल सूत्र झपट भाग गया है. अजय कुमार ने फतुहा थाने में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
पुलिस पहरे में कराया गया जख्मी का इलाज
बाढ़. प्रखंड कार्यालय के पास मद्य निषेध विभाग की गाड़ी के धक्के से जख्मी मलाही गांव निवासी रोशन कुमार को पुलिस पहरे में इलाज कराया गया. उसकी निगरानी को दो पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी थी. जख्मी की मां ने बताया कि थाने में वाहन चालक के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है. वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है. लेकिन केस दर्ज नहीं किया. जांच के बाद चालक को भी मुक्त कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










