धुंध भरी होगी मंगलवार की सुबह, शुष्क बना रहेगा बिहार का मौसम

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather

Kal Ka Mausam: बिहार के दक्षिण पूर्व, दक्षिण मध्य, दक्षिण पश्चिम, उत्तर पूर्व के जिलों में भी 19 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना बताई गई है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: पटना. बिहार में मौसम का धुंध भरा रहने का अनुमान है. मंगलवार को न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. मौसम विज्ञान केंद्र बिहार की तरफ से बताया गया है कि 14 से लेकर 19 तारीख तक बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

17 जनवरी तक मौसम में बदलाव नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की तरफ से बताया गया है कि बात चाहे उत्तर पश्चिम बिहार की हो या उत्तर मध्य बिहार की, सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. बिहार के दक्षिण पूर्व, दक्षिण मध्य, दक्षिण पश्चिम, उत्तर पूर्व के जिलों में भी 19 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना बताई गई है. हालांकि 14 से लेकर 17 जनवरी तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है.

वर्षा के बाद कुछ इलाकों में कुहासे से राहत

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पटना, रोहतास एवं सुपौल में अत्यंत हल्की वर्षा दर्ज की गई है. जबकि राज्य के अन्य भागों का मौसम शुष्क बना रहा, सर्वाधिक अधिकतम तापमान (13 दिसंबर) 28.4 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी के पुपरी का दर्ज किया गया है. वहीं, न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकिनगर में दर्ज की गई है.

Also Read: Bihar Weather: बिहार पर आज कोहरा का कब्जा, हवा बढ़ाएगी ठिठुरन, 18 जिलों में अलर्ट

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन