ePaper

Kal Ka Mausam: बिहार के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में कल होगी मूसलाधार बारिश

Updated at : 04 Sep 2024 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam: बिहार के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में कल होगी मूसलाधार बारिश

Kal Ka Mausam: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सितंबर में 20 दिन तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है. इस दौरान 178 से 200 मिमी बारिश के आसार है. राज्य के लिए सितंबर में सामान्य वर्षा का आंकड़ा 216.5 मिमी है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam : पटना. बिहार के लिए मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की माने तो बिहार में मानसून की सक्रियता में कमी आयी है, लेकिन फिर भी कई जिलों में मूसलाधार तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक प्रदेश में नमी के साथ पुरवा हवा चलेगी. इससे आसमान में बादल छाए रहेंगे.

4 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बिहार के उत्तरी भागों के 4 जिलों किशनगंज, सुपौल, अररिया और पश्चिम चंपारण के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले दो दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने गुरुवार को पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read: Zoo in Bihar: बिहार में बनेगा देश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, 1500 करोड़ की लागत से 289 एकड़ में होगा निर्माण

बिहार में और 20 दिन रहेगा मॉनसून

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सितंबर में 20 दिन तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है. इस दौरान 178 से 200 मिमी बारिश के आसार है. राज्य के लिए सितंबर में सामान्य वर्षा का आंकड़ा 216.5 मिमी है. बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण आर्द्रता भी 80-95 के बीच रहेगी. इस दौरान कड़ी धूप और हवा की सुस्त रफ्तार से उमस भरी गर्मी का एहसास होगा.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन