ePaper

Kal Ka Mausam: सुबह कोहरा, दिन में धूप, बिहार में कल से तापमान में होगी बढ़ोतरी

Updated at : 27 Jan 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
weather forecast tomorrow

ठंड से अपने बच्चे को बचाती महिला

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में परिवर्तन की संभावना नहीं है. इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: पटना. बिहार के मौसम में एक बार फिर गर्मी का एहसास होनेवाला है. न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव तो नहीं होगा, लेकिन अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने इस दौरान बिहार के उत्तरी भागों में हिमालय के तराई वाले जिलों में घना कोहरा छाया रहने का येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि बिहार के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद हैं. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में परिवर्तन की संभावना नहीं है. इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है.

29 तारीख तक कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के मौसम में लगातार बदलाव जारी है. सुबह के समय घना कोहरा होने की वजह से तेज धूप भी लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला पा रही है. आने वाले कुछ दिनों तक बिहार का मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बिहार के 7 जिलों में 29 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 26 से 29 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा.

पटना में न्यूनतम तापमान में वृद्धि से राहत

पिछले 24 घंटों में बिहार में डेहरी सबसे ठंडा रहा. डेहरी का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सोमवार को मधुबनी सबसे ज्यादा गर्म रहा. यहां का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर खिली धूप के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है. ठंड में कमी के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने 27 जनवरी से आठवीं कक्षा तक सभी स्कूलों में पठन-पाठन की अनुमति प्रदान कर दी.

Also Read: Pragati Yatra: बताइये और क्या करना है… नीतीश कुमार ने जीविका दीदी से मांगा आइडिया

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन