ePaper

Kal Ka Mausam: बिहार में मॉनसून ने बदला मौसम, दो अगस्त को होगी इन शहरों में झमाझम बारिश

Updated at : 01 Aug 2024 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
weather

weather alert today

Kal Ka Mausam: बिहार के 16 जिलों में हल्की वर्षा के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर येलो अर्लट जारी किया गया है. गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: पटना. राजधानी पटना समेत सभी जिलों में दो अगस्त से गरज-तड़क के साथ अच्छी वर्षा की संभावना है. शुक्रवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के कारण छिटपुट वर्षा के आसार हैं, जबकि प्रदेश के 16 जिलों में हल्की वर्षा के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर येलो अर्लट जारी किया गया है. गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

भागलपुर के मौसम में आयेगा बदलाव

पटना मौसम विज्ञान केंद्र से जारी अपडेट के अनुसार 2 अगस्त से 6 अगस्त 2024 तक पटना, गया, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले में अनेक स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है. इन जिलों में कुछ जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

Also Read: Darbhanga Metro: कब शुरू होगी दरभंगा समेत चार शहरों में मेट्रो, नवंबर में राइट्स सौंपेगी रिपोर्ट

उत्तर बिहार वालों के लिए राहत की खबर

वहीं पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज में 02 से 06 अगस्त तक अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है. वहीं मुजफ्फरपुर, मधुबनी, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी में 5 अगस्त को अनेक स्थानों पर बारिश की भविष्यवाणी की है, जबकि बाकी दिन यहां कुछ जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान है.

प्रमुख जगहों पर वर्षा की स्थिति

सुपौल के बीरपुर में 10.0 मिमी, किशनगंज के तैबपुर में 8.2 मिमी, अररिया के सिकटी में 4.2 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 3.6 मिमी, बांका में 3.0 मिमी, सुपौल के भीम नगर में 1.0 मिमी, कटिहार के कुरसेला में 0.8 मिमी, सीतामढ़ी के पुपरी में 0.5 मिमी एवं कटिहार के बरारी में 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन