Bihar Weather: आफत की बारिश के लिए मंगलवार को रहिए तैयार, पटना समेत 8 जिलों में अलर्ट जारी
Published by : Ashish Jha Updated At : 05 Aug 2024 2:17 PM
Kal Ka Mausam: छह अगस्त को राज्य के सभी क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो सकती है. इसके साथ कई स्थानों पर ठनका भी गिर सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है.
Kal Ka Mausam: पटना. बिहार में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है. सावन के तीसरे सप्ताह में मौसम ने बारिश की झड़ी लगा दी है. मंगलवार को बिहार के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना है. पटना में आठ जिलों में येलो अलर्ट किया गया है. वैसे बीते दो तीन दिनों से बिहार में हल्की, मध्यम और भारी बारिश देखी जा रही है. इससे उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है. कई नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है. इसबीच मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को भारी बारिश के साथ ठनका गिरने का येलो जारी किया गया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों तक राज्य भर में मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी. लोगों से सावधान रहने की अपील की गयी है.
बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका
आइएमडी पटना की ओर से बताया गया है कि अनुसार छह अगस्त को राज्य के सभी क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो सकती है. इसके साथ कई स्थानों पर ठनका भी गिर सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है. बिहार मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना है उनमें अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कैमूर, बक्सर और रोहतास शामिल हैं. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज
अलर्ट भी जारी कर दिया है. इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है. आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि काम नहीं हो तो घर से बाहर नहीं जाएं. किसान इस अवधि में खेती बारी की गतिविधियों से बचकर रहें.
Also Read: Darbhanga Metro: कब शुरू होगी दरभंगा समेत चार शहरों में मेट्रो, नवंबर में राइट्स सौंपेगी रिपोर्ट
अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से बिहार के उत्तर-पश्चिम भाग, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व भाग में अच्छी बारिश की संभावना जताई गयी है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले शामिल हैं, जहां भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. बिहार के बाकी हिस्सों में सामान्य या छिटपुट बारिश की होने की बात कही गई है. भागलपुर और मुंगेर में भी मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है. सोमवार दोपहर तक राज्य के उत्तर-पूर्व के भाग के जिलों में भारी बारिश हुई. वहीं पश्चिमी चंपारण, शिवहर और नवादा को छोड़कर अन्य जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई. पटना सहित प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










